1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तेलंगाना में समय से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, CM चंद्रशेखर राव ने दिए संकेत

तेलंगाना में समय से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, CM चंद्रशेखर राव ने दिए संकेत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 03, 2018 01:50 pm IST,  Updated : Sep 03, 2018 01:50 pm IST

एक घंटे के भाषण में राव ने दावा किया कि जनता प्रदेश में एक बार फिर टीआरएस की सरकार चाहती है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से राज्य के कल्याण के लिए समर्थन मांगा।

Telangana Chief Minister K Chandrasekhar Rao- India TV Hindi
Telangana Chief Minister K Chandrasekhar Rao

हैदराबाद: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव समय से पहले हो सकते हैं क्योंकि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने रविवार को कहा कि पार्टी ने इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय करने के लिए उन्हें अधिकृत किया है।

राजधानी के बाहरी इलाके में आयोजित एक जनसभा ‘प्रगति निवेदन सभा’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री राव ने कहा कि राज्य सभा सांसद के केशव राव की अध्यक्षता में जल्दी ही एक कमेटी का गठन किया जाएगा जो नई योजनाओं और कार्यक्रमों के साथ चुनाव घोषणा पत्र तैयार करेगी।

समय पूर्व चुनाव और विधानसभा भंग होने की खबरों का हवाला देते हुए राव ने कहा, ‘‘मंत्रियों और पार्टी नेताओं ने राज्य के हित में इस मुद्दे पर निर्णय करने की जिम्मेदारी मुझे सौंपी है। मैं जब इस बारे में निर्णय करूंगा तब मैं आपको बताऊंगा।’’

एक घंटे के भाषण में राव ने दावा किया कि जनता प्रदेश में एक बार फिर टीआरएस की सरकार चाहती है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से राज्य के कल्याण के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के लोगों को दिल्ली की पार्टियों का गुलाम नहीं बनना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत