1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रधानमंत्री मोदी ने दी सुमित्रा महाजन को जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने दी सुमित्रा महाजन को जन्मदिन की शुभकामनाएं

 Written By: IANS
 Published : Apr 12, 2015 01:22 pm IST,  Updated : Apr 12, 2015 01:25 pm IST

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को उनके जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मोदी इस समय तीन देशों फ्रांस, जर्मनी एवं कनाडा के दौरे

- India TV Hindi

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को उनके जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मोदी इस समय तीन देशों फ्रांस, जर्मनी एवं कनाडा के दौरे पर हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजनजी को उनके जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"


सुमित्रा 12 अप्रैल, 1943 को पैदा हुईं। वह मध्य प्रदेश के इंदौर से आठ बार सांसद रह चुकी हैं। वह 15वीं लोकसभा की अध्यक्ष रह चुकीं मीरा कुमार के बाद दूसरी महिला अध्यक्ष हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।