1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पहली बार बेईमानों को बचाने के लिए उन्होंने संसद नहीं चलने दी: PM मोदी

पहली बार बेईमानों को बचाने के लिए उन्होंने संसद नहीं चलने दी: PM मोदी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 19, 2016 03:07 pm IST,  Updated : Dec 19, 2016 03:07 pm IST

कानपुर में सोमवार को विपक्षी पार्टियों पर जोरदार हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने उन्हें संसद न चलने देने के लिए जिम्मेदार ठहराया। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब बेइमानों को बचाने के लिए संसद नहीं चलने दी गई।

Narendra Modi | AP File Photo- India TV Hindi
Narendra Modi | AP File Photo

नई दिल्ली: कानपुर में सोमवार को विपक्षी पार्टियों पर जोरदार हमला बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें संसद न चलने देने के लिए जिम्मेदार ठहराया। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब बेइमानों को बचाने के लिए संसद नहीं चलने दी गई। उन्होंने कहा कि एक तरफ ऐसे लोग हैं जो भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगे हैं, और दूसरी तरफ पूरा हिंदुस्तान है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मोदी ने कहा, ‘पहले भी संसद में व्यवधान आता था क्योंकि घोटाले के खिलाफ आवाज उठती थी। पहली बार हुआ कि बेईमानों को बचाने के लिए संसद नहीं चलने दी। संसद पहले भी रुकती थी। संसद में पहले भी रुकावटें आती थीं। तब रुकावटें आती थीं क्योंकि विरोधी दल घोटालेबाजों और बेइमानों के खिलाफ लड़ना चाहते थे। पहली बार ऐसा हुआ कि बेइमानों की मदद करने के लिए कुछ लोग नारे लगा रहे थे। एक तरफ वे लोग हैं जो भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगे हैं, दूसरी तरफ पूरा हिंदुस्तान है।’

पढ़ें: उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की लहर नहीं, आंधी चल पड़ी है: PM मोदी

पीएम मोदी ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा, ‘हमारा अजेंडा है भ्रष्टाचार बंद हो, लेकिन उनका अजेंडा है कि संसद बंद होः  हमारा अजेंडा है करप्शन बंद हो, ब्लैक मनी बंद हो। उनका अजेंडा है संसद बंद हो। पूरे महीने संसद नहीं चलने दी। राष्ट्रपति के बोलने के बाद भी शोर-शराबा करते रहे। ऐसा इसलिए किया क्योंकि वे डर रहे थे। अपने काम का ब्यौरा न देने पाने वाले लोगों ने संसद नहीं चलने दी।’ उन्होंने कहा, ‘आज दिल्ली की सरकार गरीबों को उनका हक दिलाना चाहती है और ईमानदारी के रास्ते पर चलना चाहती है, लेकिन जिनको आदत बेइमानी की है, उनसे अब देश ज्यादा अपेक्षा नहीं कर सकता।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत