1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भारत में चीनी ऐप टिकटॉक पर पाबंदी लगाई जाए: आठवले

भारत में चीनी ऐप टिकटॉक पर पाबंदी लगाई जाए: आठवले

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 19, 2020 08:46 pm IST,  Updated : Jun 19, 2020 08:46 pm IST

आठवले ने एक ट्वीट में कहा कि भारत में 15 करोड़ लोग टिकटॉक का इस्तेमाल करते हैं जिसकी वजह से चीन को करोड़ों का मुनाफा होता है। 

China- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने चीन को आर्थिक रूप से प्रभावित करने के लिये टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि 15 करोड़ भारतीय चीनी ऐप का इस्तेमाल करते हैं जिससे पड़ोसी देश को करोड़ों का मुनाफा होता है। चीनी सेना द्वारा लद्दाख की गलवान घाटी में हिंसक झड़प के दौरान भारतीय सेना के 20 सैनिकों के शहीद हो जाने के बाद उनका यह बयान आया है।

आठवले ने एक ट्वीट में कहा कि भारत में 15 करोड़ लोग टिकटॉक का इस्तेमाल करते हैं जिसकी वजह से चीन को करोड़ों का मुनाफा होता है।

आठवले ने ट्वीट किया, “भारत में चीनी वीडियो ऐप टिकटॉक पर पाबंदी लगाई जाए। भारत में 15 करोड़ लोग टिकटॉक का इस्तेमाल करते हैं जिसकी वजह से चीन को करोड़ों का मुनाफा होता है। चीन को आर्थिक स्तर पर घेरने के लिये टिकटॉक का इस्तेमाल बंद करें। सभी भारतीयों से मेरा नम्र निवेदन है कि टिकटॉक का बहिष्कार करें।”

उनकी यह टिप्पणी उनके उस बयान के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत में चीनी खाना परोसने वाले सभी रेस्तरां और होटल बंद किये जाने चाहिए और चीन में बने समान का बहिष्कार किया जाना चाहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत