1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बने तीरथ सिंह रावत, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बने तीरथ सिंह रावत, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2021 04:11 pm IST,  Updated : Mar 10, 2021 04:17 pm IST

तीरथ सिंह रावत का संघ से पुराना रिश्ता रहा है। वे संघ के स्वयंसेवक और प्रचारक रहे हैं। संघ से वे भारतीय जनता पार्टी में आए हैं

तीरथ सिंह रावत...- India TV Hindi
तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं Image Source : INDIA TV

देहरादून। तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं, उन्हें राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। बुधवार सुबह ही उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी थी, मंगलवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री के पद से त्यागपत्र दिया था और उनकी जगह अब तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। 

तीरथ सिंह रावत का संघ से पुराना रिश्ता रहा है। वे संघ के स्वयंसेवक और प्रचारक रहे हैं। संघ से वे भारतीय जनता पार्टी में आए हैं। आपको बता दें कि उत्तराखंड भाजपा में पिछले तीन दिनों से चल रही सियासी उठापठक के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वे एक दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया।

तीरथ सिंह रावत ने कहा- 'मैं केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद करता हूं।' उन्होंने कहा कि मैं आरएसएस से जुड़ने के बाद कई वर्ष तक विस्तारक प्रचारक रहा, विद्यार्थी परिषद् से जुड़ा रहा। संगठन मंत्री का दायित्व संभाला। उन्होंने कहा कि  मैं भाजपा को जनता तक नहीं था अटल जी से जब पहली बार मिला तो भाजपा से मेरा पहला परिचय हुआ।

तीरथ सिंह रावत का जन्म 9 अप्रैल 1964 को पौड़ी में हुआ था। वे 9 फरवरी 2013 से 31 दिसंबर 2015 तक उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष रहे। 2012 से 2017 तक विधायक भी रहे। वे 2007 में उत्तर प्र्देश विधान परिषद के सदस्य भी रहे थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने पौड़ी-गढ़वाल सीट से जीत दर्ज की थी और लोकसभा के सदस्य बने।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत