1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. टीएमसी सांसदों ने पीएम से की मुलाकात, पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की मांग की

टीएमसी सांसदों ने पीएम से की मुलाकात, पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की मांग की

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 24, 2019 05:04 pm IST,  Updated : Jul 24, 2019 05:04 pm IST

पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसदों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य का नाम बदलने की मांग की। 

TMC MPs meet PM Modi- India TV Hindi
TMC MPs meet PM Modi

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसदों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य का नाम बदलने की मांग की। इन सांसदों ने पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर बंगाल करने की गुहार लगाई है। सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने का कहना है कि इस संबंध में विधानसभा पहले ही प्रस्ताव भेज चुकी है। विधानसभा की तरफ से भेजे गए इस प्रस्ताव को गृह मंत्रालय ने मानने से इनकार कर दिया था।

आज तृणमूल के सांसदों ने प्रधानमंत्री के सामने अपनी मांग रखी। टीएमसी सांसदों के मुताबिक पीएम इस मांग पर सकारात्मक दिखे। वहीं सांसदों ने इस मुलाकात के दौरान सरकारी कंपनियों के निजीकरण पर विरोध भी जताया। सांसदों के मुताबिक पीएम मोदी इस बात से काफी खुश थे कि टीएमसी के सांसद उनसे मिलने आए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत