1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के CM पद की शपथ ली

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के CM पद की शपथ ली

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 18, 2017 03:26 pm IST,  Updated : Mar 18, 2017 03:26 pm IST

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड नए मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ले ली है। रावत के साथ सतपाल महाराज, प्रकाश पंत, हरक सिंह रावत समेत अन्य मंत्रियों ने शपथ ली।

Trivendra Singh Rawat- India TV Hindi
Trivendra Singh Rawat Image Source : ANI

नई दिल्ली: त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड नए मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ले ली है। रावत के साथ सतपाल महाराज, प्रकाश पंत, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, सुबोध पांडेय समेत अन्य मंत्रियों ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। साल 2000 में अस्तित्व में आए उत्तराखंड के नौवें मुख्यमंत्री हैं। देहरादून में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षकों नरेंद्र तोमर और सरोज पांडे की मौजूदगी में हुई पार्टी विधानमंडल दल की बैठक में रावत को सर्वसम्मति से नेता चुना गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत