1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सुरक्षाकर्मियों पर ग़ुलेल ताने कश्मीरी बच्चे का फ़ोटो हुआ वायरल

सुरक्षाकर्मियों पर ग़ुलेल ताने कश्मीरी बच्चे का फ़ोटो हुआ वायरल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 03, 2016 09:38 am IST,  Updated : Aug 03, 2016 09:38 am IST

एक पत्रकार द्वारा एक कश्मीरी बच्चे की तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। तस्वीर में बच्चा सुरक्षाकर्मियों पर ग़ुलेल से निशाना साधते हुए नज़र आ रहा है। पत्रकार ने जहां तस्वीर

Kashmiri kid- India TV Hindi
Kashmiri kid

एक पत्रकार द्वारा एक कश्मीरी बच्चे की तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। तस्वीर में बच्चा सुरक्षाकर्मियों पर ग़ुलेल से निशाना साधते हुए नज़र आ रहा है। पत्रकार ने जहां तस्वीर के बारे में लिखा, 'जवानों के साथ खेलता बच्चा' वहीं सोशल मीडिया ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी आलोचना शुरु कर दी।

Journalist tweet
Journalist tweet

इस बहस में पूर्व IPS ऑफ़िसर संजीव भट्ट भी कूद गए जिन्होंने इस तस्वीर को अलग ही रुप में रेखांकित किया। उन्होंने ट्वीट कर आरोप लगाया कि कश्मीर में भयंकर गड़बड़ है जिसे दिल्ली ने कभी भी दुरुस्त करने की कोशिश नहीं की है। भट्ट के इस ट्वीट के बाद उन पर हमले शुरु हो गए।

Sanjeev Bhatt
Sanjeev Bhatt

लोगों ने पत्रकार को आड़े हाथों लेते हुए उस पर आरोप लगाया कि उसे इस बात का एहसास नहीं है कि ये कितना ख़तरनाक है कि बच्चों पर भी अलगाववादियों का असर हो रहा है।

Tweet
Tweet

पत्रकार पर जहां तस्वीर के पीछे असल संदेश की अनदेखी करने के आरोप लगे वहीं भट्ट पर एक बार फिर मोदी सरकार की आलोचना करने के आरोप लग रहे हैं।

Tweet
Tweet

Tweet
Tweet

भट्ट इसके पहले भी 2002 में गुरात दंगों में मोदी के कथितरुप से शामिल होने के आरोप की वजह से सुर्ख़ियों में रह चुके हैं। दंगों में करीब 1000 लोग मारे गए थे। अंग्रेज़ी दैनिक हिंदू के अनुसार दंगो में मोदी की भूमिका को लेकर हलफ़नामा दायर करने के बाद भट्ट को गुजरात सरकार ने निलंबित कर दिया था। इस बार भट्ट पर बच्चे की तस्वीर को लेकर सरकार को निशाना बनाने का आरोप लगाया गया है।

अन्य लोगों ने भट्ट पर नफ़रत और राष्ट्र विरोधी भावनाएं फ़ैलाने का आरोप लगाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत