1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. फिर लालू और मोदी में Twitter पर छिड़ी जंग, एक दूसरे पर कसे तंज

फिर लालू और मोदी में Twitter पर छिड़ी जंग, एक दूसरे पर कसे तंज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 19, 2017 04:59 pm IST,  Updated : Mar 19, 2017 05:06 pm IST

पटना: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बीजेपी नेता सुशील मोदी के बीच एक बार फिर ट्विटर वार हुआ। इसकी शुरुआत लालू यादव ने की। उन्होंने उत्तर प्रदेश में हुए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह

lalu yadav- India TV Hindi
lalu yadav

पटना: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बीजेपी नेता सुशील मोदी के बीच एक बार फिर ट्विटर वार हुआ। इसकी शुरुआत लालू यादव ने की। उन्होंने उत्तर प्रदेश में हुए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुशील मोदी पर टीका टिप्पणी की। जिसके बाद सुशील ने भी अपने ट्विटर हैंडल से लालू को जवाब दिया।

लालू ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'तुम भी कान छिदवा लो, सिर मुड़वा लो, वेश बदल लो। शायद तुम्हारा भी भला हो जाए। ज्यादा दुखी मत होना, ई लोग तुम्हें शपथ ग्रहण समारोह में भी नहीं बुलाया।'

गौरतलब है कि इससे पहले यूपी विधानसभा सभा चुनाव के रुझानों से जैसे ही बीजेपी के बहुमत हासिल करने की तस्वीर साफ हुई तब सुशील मोदी ने लालू को ट्वीट कर पूछा था, 'क्या हाल है?' सुशील मोदी की इस टिप्पणी से लालू तिलमिला उठे थे।

ये भी पढ़ें

ट्विटर हैंडल से लालू ने अपने मिजाज के मुताबिक ही सुशील मोदी को जवाब दिया था। उन्होंने लिखा,'ठीक बा। देखा ना, बीजेपी ने तुम्हें यूपी में नहीं घुसने दिया तो फायदा हुआ।' सोशल मीडिया पर दोनों के बीच हुआ यह संवाद काफी शेयर किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत