1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. छत्तीसगढ़: अफसरों की राजनीति में आने की होड़, अब कांग्रेस में शामिल हुए दो पूर्व IAS अधिकारी

छत्तीसगढ़: अफसरों की राजनीति में आने की होड़, अब कांग्रेस में शामिल हुए दो पूर्व IAS अधिकारी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 02, 2018 09:44 pm IST,  Updated : Sep 02, 2018 09:45 pm IST

कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया की उपस्थिति में दोनों पूर्व अधिकारियों को कांग्रेस में शामिल कराया गया।

congress- India TV Hindi
congress

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अवकाश प्राप्त अधिकारी कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश में इस साल के अंत तक विधान सभा चुनाव होने हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी और प्रदेश के पूर्व सूचना आयुक्त सरजियस मिंज रविवार को कांग्रेस में शामिल हुए जबकि पूर्व नौकरशाह आर पी एस त्यागी ने शनिवार को कांग्रेस का हाथ थामा था।

कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया की उपस्थिति में दोनों पूर्व अधिकारियों को कांग्रेस में शामिल कराया गया। मिंज ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी के नेता, विशेषकर मेरे इलाके कुंकुरी के नेता पिछले एक साल से पार्टी में शामिल होने का आग्रह कर रहे थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इससे पहले भी जनसेवा कर चुका हूं। यह दूसरे रूप में उसी का केवल विस्तार है। मुझे कांग्रेस की विचारधारा में भरोसा है।’’ मिंज 1978 बैच के अधिकारी हैं जबकि त्यागी को 2001 में आईएएस बनाया गया था।

इससे पहले, हाल ही में 2005 बैच के प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ओ पी चौधरी ने सरकारी सेवा से त्यागपत्र देकर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा का दामन थामा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत