1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 04, 2017 11:17 am IST,  Updated : Sep 04, 2017 11:17 am IST

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों-आतंकियों में मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है। सोपोर के स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

 sopore-encounter- India TV Hindi
sopore-encounter

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों-आतंकियों में मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है। सोपोर के स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। बारामूला जिले में सोमवार को एक घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी।  

सुरक्षा बलों को सोपोर के बाहरी इलाके शंकर गुंड में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। यह घटना उस समय हुई जब वे इलाके की घेराबंदी करने और तलाशी अभियान शुरू करने की तैयारी कर रहे थे। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "जैसे ही घेराबंदी कड़ी की गई, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत