1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मालदा: राहुल गांधी की रैली में चली कुर्सियां, नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

मालदा: राहुल गांधी की रैली में चली कुर्सियां, नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 23, 2019 04:37 pm IST,  Updated : Mar 23, 2019 04:46 pm IST

पश्चिम बंगाल के मालदा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली वाली जगह पर उचित प्रबंध नहीं होने को लेकर पार्टी समर्थकों ने शनिवार को हंगामा किया।

Malda Congress Rally- India TV Hindi
Malda Congress Rally Image Source : INDIA TV

मालदा (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल के मालदा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली वाली जगह पर उचित प्रबंध नहीं होने को लेकर पार्टी समर्थकों ने शनिवार को हंगामा किया। चंचल स्थित रैली परिसर में हंगामे के समय राहुल मौजूद नहीं थे। उन्हें बिहार के पूर्णिया से अपराह्न तीन बजे यहां पहुंचना था। 

निकटवर्ती जिलों से यहां पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली स्थल पर समर्थकों के बैठने का उचित प्रबंध नहीं होने को लेकर पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की। परिसर में मौजूद राज्य कांग्रेस नेताओं और पुलिस कर्मियों ने भीड़ को शांत करने की कोशिश की, लेकिन उनकी कोशिशों का कोई फायदा नहीं हुआ और समर्थकों ने मंच के सामने वीआईपी लोगों के बैठने की जगह पर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं। 

पार्टी सूत्रों ने बताया कि पुलिस और पार्टी नेताओं ने भीड़ को बमुश्किल शांत किया जिसके बाद हालात काबू में आए। राहुल गांधी चंचल रैली से पश्चिम बंगाल में पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान आरंभ करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत