1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘विकास के लिए लोग जाति, धर्म का बंधन तोड़ मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ने को तैयार’

‘विकास के लिए लोग जाति, धर्म का बंधन तोड़ मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ने को तैयार’

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 11, 2017 11:53 am IST,  Updated : Mar 11, 2017 11:53 am IST

नयी दिल्ली: उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के बहुमत की ओर बढ़ने से उत्साहित केंद्रीय मंत्रियों ने कहा कि यह भारत की राजनीति में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं और पूरा देश विकास के

BJP- India TV Hindi
BJP Image Source : PTI

नयी दिल्ली: उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के बहुमत की ओर बढ़ने से उत्साहित केंद्रीय मंत्रियों ने कहा कि यह भारत की राजनीति में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं और पूरा देश विकास के लिए जाति, धर्म और पंथ के बंधन को तोड़कर मोदीजी की अगुवाई में आगे बढ़ने को तत्पर है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड में हम बहुमत से काफी आगे निकल रहे हैं, मणिपुर में आगे चल रहे हैं और गोवा में भी लड़ाई में है। यह भारत की राजनीति में सकारात्मक बदलाव की ओर इशारा करते हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि चुनाव परिणामों से स्पष्ट हुआ है कि एक बहुत बुनियादी बदलाव आ रहा है। मुझे इस पर गर्व है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी जिस तरह की बातें विश्लेषक एवं अन्य लोग कह रहे थे, उससे बेहतर परिणाम सामने आए हैं। प्रसाद ने कहा, पूरा देश विकास को अपनाने को संकल्पित दिख रहा है। पूरा देश मोदीजी की अगुवाई में आगे बढ़ने को तत्पर है। एक अन्य केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व, अमित शाह की रणनीति और कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम का परिणाम है । उत्तरप्रदेश से उत्तराखंड तक लोगों ने महसूस किया कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा लोगों की भलाई के लिए कृत संकल्प है। यह जीत गरीब, शोषित, पीडि़त, वंचित, युवाओं, महिलाओं की जीत है ।

उन्होंने कहा कि लोगों ने महसूस किया है कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास की अवधारणा के साथ आगे बढ़ती है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि चुनाव परिणाम से एक बात स्पष्ट हो गई है और यह साफ दिख रहा है कि मोदी सरकार ने गरीब के विकास को क्रांति की तरह आगे बढ़ाया और गरीबों के सशक्तिकरण को वास्तविकता बनाया । लोगों ने जाति, धर्म, पंथ के बंधन को तोड़ कर भाजपा के पक्ष में जनादेश दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत