1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन आज, समर्थकों ने दी शुभकामनाएं

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन आज, समर्थकों ने दी शुभकामनाएं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 05, 2017 01:34 pm IST,  Updated : Jun 05, 2017 01:34 pm IST

प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्प गुच् भेंट कर उनके जन्मदिन की बधाई दी।

UP CM Yogi Adityanath birthday today supporters gave the...- India TV Hindi
UP CM Yogi Adityanath birthday today supporters gave the best wishes

प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्प गुच् भेंट कर उनके जन्मदिन की बधाई दी। राजभवन से जारी एक बयान के अनुसार, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुये विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में उार प्रदेश विकास की नई उंचाईयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के नारे का समर्थन करने वाले मुख्यमंत्री के प्रयास से समाज के सभी वर्गों का विकास होगा तथा सौहार्द बढ़ेगा। (बरेली हादसा: पीएम मोदी ने दो-दो लाख रूपये की आर्थिक मदद का किया एलान)

आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ अपना जन्मदिन नहीं मनाते। इस मौके पर कोई आयोजन नहीं होगा। इससे पहले गोरक्षपीठाधीश्वर और गोरखपुर के सांसद के रूप में भी योगी आदित्यनाथ अपना जन्मदिन नहीं मनाते थे। यह अलग बात है कि बड़ी संख्या में लोग उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचते थे और वह उसे स्वीकार भी कर लेते थे। जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए कुछ समर्थक गोरखपुर शहर में होर्डिंग्स भी लगाते थे। इस बार लखनऊ में भी समर्थकों ने शुभकामनाओं की होर्डिंग्स लगवा दी हैं।

योगी आदित्यनाथ के बारे में कुछ दिलचस्प बातें:

1- उत्तराखंड के एक छोटे से गांव में पैदा हुए अजय सिंह बिष्ट योगी आदित्यनाथ कैसे बने यह कहानी काफी रोचक है। योगी आदित्यनाथ (अजय कुमार बिष्ट)  5 जून 1972 को उत्तरकाशी में जन्म। 15 फरवरी 1994 को गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी बने।

2- उन्होंने गढ़वाल विश्विद्यालय से गणित में बीएससी किया है। योगी आदित्यनाथ का नाम लोकसभा में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के सांसदों की सूची में भी शामिल है। गोखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित किया जिसके बाद  1998 में वह सांसद चुने गए।

3- योगी आदित्यनाथ जब 12वीं लोकसभा में सांसद बनकर पहुंचे तब उनकी उम्र मात्र 26 साल थी। इसके बाद आदित्यनाथ 1999, 2004, 2009 और 2014 में भी लगातार सांसद चुने जाते रहे।

4- सितंबर 2014 में उनके गुरु महंत अवैद्यनाथ के प्राण त्यागने के बाद वह गोरखपुर मंदिर महंत यानी पीठाधीश्वर बने।

5- योगी आदित्यनाथ भाजपा के सांसद होने के साथ साथ हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं। हिन्दू युवा वाहिनी युवाओं का एक सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत