1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मोदी, अखिलेश ने की उप्र चुनाव में मतदान की अपील

मोदी, अखिलेश ने की उप्र चुनाव में मतदान की अपील

 Written By: IANS
 Published : Feb 11, 2017 10:25 am IST,  Updated : Feb 11, 2017 10:25 am IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे पहले चरण के मतदान में लोगों से बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की

Modi-Akhilesh- India TV Hindi
Modi-Akhilesh

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे पहले चरण के मतदान में लोगों से बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है। मोदी ने ट्वीट किया, "आज (शनिवार) उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान है। सभी मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और भारी संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।"

अखिलेश यादव ने भी लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश के विकास का हिस्सा बनें। विकास के लिए वोट करें।"

उत्तर प्रदेश के 15 जिलों की 73 सीटों पर हो रहे मतदान के लिए दो करोड़ से अधिक योग्य मतदाता हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत