1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. UP Election: भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, राजनाथ के बेटे को नोएडा से मिला टिकट

UP Election: भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, राजनाथ के बेटे को नोएडा से मिला टिकट

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 22, 2017 09:55 pm IST,  Updated : Jan 22, 2017 10:02 pm IST

नई दिल्ली: भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 155 उम्मीदवारों की आज दूसरी सूची जारी की। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह, सिद्धार्थ नाथ सिंह और रीता बहुगुणा जोशी

bjp- India TV Hindi
bjp

नई दिल्ली: भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 155 उम्मीदवारों की आज दूसरी सूची जारी की। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह, सिद्धार्थ नाथ सिंह और रीता बहुगुणा जोशी जैसे प्रमुख चेहरे शामिल हैं। इसके साथ ही, पार्टी अब तक 304 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है जिनमें एक भी मुसलमान उम्मीदवार नहीं है। राज्य में 403 सदस्यीय विधानसभा के लिए सात चरणों में चुनाव होगा, जो 11 फरवरी से शुरू होगा।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

नोएडा से चुनावी पारी शुरू कर रहे पंकज सिंह के अलावा, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह, कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुई रीता बहुगुणा जोशी और कैराना से सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को उम्मीदवारों की सूची में जगह मिली है।

आधिकारिक सूची के मुताबिक भाजपा ने अमेठी से गरिमा सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। वह कांग्रेस सांसद संजय सिंह की पहली पत्नी हैं। पार्टी महासचिव अरूण सिंह और उत्तर प्रदेश इकाई प्रमुख केशव प्रसाद मौर्य ने संवाददाता सम्मेलन में आज यह सूची जारी की।

नामों की घोषणा करते हुए यहां अरूण सिंह ने कहा कि सूची में सभी तबके के लोगों का प्रतिनिधित्व है। उन्होंने कहा, भाजपा उप्र में दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त है। सूची में मुसलमान उम्मीदवारों की गैर मौजूदगी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कोई उपयुक्त उम्मीदवार नहीं था।

पार्टी की प्रदेश इकाई के महासचिव पंकज सिंह पिछले कुछ चुनावों में पार्टी उम्मीदवार बनने से चूक गए थे। कई सीटों पर उनका नाम चल रहा था लेकिन पार्टी ने आखिरकार उन्हें नोएडा सीट आवंटित की। बसपा छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए बृजेश पाठक को लखनऊ सेंट्रल से टिकट दिया गया है। राज्य में सात चरणों में चुनाव 11, 15, 19, 23, 27 फरवरी और चार मार्च तथा आठ मार्च को होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत