1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. UP: नूरपुर में उपचुनाव के नतीजों के बाद हिंसा, पथराव और फायरिंग

UP: नूरपुर में उपचुनाव के नतीजों के बाद हिंसा, पथराव और फायरिंग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 31, 2018 10:36 pm IST,  Updated : May 31, 2018 11:17 pm IST

बिजनौर के नूरपुर मे उपचुनाव के नतीजे आने के बाद जमकर हिंसा हुई है।आज दिन में उपचुनाव के नतीजे आए और दिन ढलते-ढलते फायरिंग और पथराव शुरू हो गया।

Noorpur voilence- India TV Hindi
Noorpur voilence Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: बिजनौर के नूरपुर मे उपचुनाव के नतीजे आने के बाद जमकर हिंसा हुई है।आज दिन में उपचुनाव के नतीजे आए और दिन ढलते-ढलते फायरिंग और पथराव शुरू हो गया। हिंसा की घटना खासपुरा इलाके में हुई है। यहां विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नईमुल हसन की जीत हुई थी...और बीजेपी की अवनी सिंह हार गई थीं। इस जीत का जश्न मनाते हुए जब नईमुल हसन का काफिला गुजर रहा था तो कथित तौर पर उनके समर्थकों से बीजेपी नेता अवनी सिंह के समर्थकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई।

कहासुनी से शुरू हुई बात हाथपाई और पथराव तक पहुंच गई। इस दौरान फायरिंग भी हुई। बताया जा रहा है कि कुछ लोग चुनाव जीतनेवाले उम्मीदवार नईमुल हसन का स्वागत कर रहे थे। लेकिन ये बात बीजेपी समर्थकों को नागवार गुजरी और वो उनसे जा भिड़े जिसके बाद दोनों पक्षों में फायरिंग और पथराव हुआ। कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। झड़प की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। फौरन पुलिस पहुंची...दोनों पक्षों से बात की और हालात को किसी तरह काबू किया। लेकिन इलाके में अभी भी तनाव बना हुआ है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत