1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा-किसानों के नाम पर कुछ लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं

पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा-किसानों के नाम पर कुछ लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 21, 2018 08:39 am IST,  Updated : Jul 21, 2018 02:14 pm IST

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में किसान कल्याण रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा......

पीएम मोदी (फोटो,पीटीआई)- India TV Hindi
पीएम मोदी (फोटो,पीटीआई)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में किसान कल्याण रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों के भीतर किसानों के लिए कुछ करने की नियत ही नहीं थी। ये लोग सिर्फ किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।

14 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 200 रुपये से लेकर 1800 रुपये तक का इजाफा

शाहजहांपुर में रौजा स्थित रेलवे मैदान में किसान कल्याण रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि पिछले चार वर्षो के दौरान सरकार ने किसानों के हित के लिए कई कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा,"कुछ दिनों पहले केंद्र सरकार ने 14 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 200 रुपये से लेकर 1800 रुपये तक का इजाफा किया। ऐसा नही था कि पिछली सरकारें ऐसा नही कर सकती थीं लेकिन उनके पास किसानों के लिए समय ही नही था। उनकी नियत साफ नही थी।"

सरकार किसानों के भुगतान को लेकर सजग और उनके हितों के लिए काम करती रहेगी

मोदी ने कहा, "कुछ दिनों पहले देश के गन्ना किसान भी मुझसे मिलने दिल्ली आए थे तब मैने उनसे कहा था कि धैर्य रखिए सरकार की तरफ से बहुत ही जल्द आपको अच्छी खबर मिलेगी। गन्ना किसानों के लिए सरकार ने काफी काम किया है। पिछली सरकारों के दौरान बकाए को धीरे-धीरे कम करने का प्रयास किया गया।" उन्होंने कहा कि आगे भी सरकार गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर सजग रहेगी और उनके हितों के लिए काम करती रहेगी। देश के किसानों के श्रम को सम्मान मिलना चाहिए। 

चार वर्षो में किसान को लेकर उठाए गए कदमों का लाभ देशभर के किसानों को मिला

पिछले चार वर्षो में किसान हितों को लेकर कई कदम उठाए गए हैं और उसका लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश को ही नही बल्कि देशभर के किसानों को मिला है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा,"कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि केंद्र से एक रुपया भेजा जाता है और उसमें से आम आदमी तक केवल 15 पैसा ही पहुंचता था। आखिरकार ऐसा कैसे होता था। उस पैसे की बंदरबांट कौन करता था।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत