1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. उत्तराखंड फ्लोर टेस्ट: SC आज करेगा नतीजों का ऐलान

उत्तराखंड फ्लोर टेस्ट: SC आज करेगा नतीजों का ऐलान

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 11, 2016 10:00 am IST,  Updated : May 11, 2016 10:00 am IST

सुप्रीम कोर्ट आज उत्तराखंड विधानसभा में हुए शक्ति परीक्षण के नतीजों का ऐलान करेगा। मंहलवार को हुए फ्लोर टेस्ट में हरीश रावत ने दावा किया है कि उनकी सरकार बहुमत साबित करन में सफल रही।

harish rawat- India TV Hindi
harish rawat

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट आज उत्तराखंड विधानसभा में हुए शक्ति परीक्षण के नतीजों का ऐलान करेगा। मंहलवार को हुए फ्लोर टेस्ट में हरीश रावत ने दावा किया है कि उनकी सरकार बहुमत साबित करन में सफल रही और वापसी की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक शक्ति परीक्षण में कांग्रेस के पक्ष में 33 वोट पड़े जबकि 28 वोट विरोध में पड़े।

मंगलवार को विश्वासमत से पहले तक सारे समीकरण उलझे हुए थे लेकिन वोटिंग के बाद कांग्रेस नेताओं के चेहरे की खुशी ने सारी तस्वीर साफ कर दी।

हरीश रावत को बहुमत साबित करने के लिए 31 विधायकों की जरूरत थी। कांग्रेस का दावा है कि उसे 33 वोट मिले हैं, बीजेपी के खाते में 28 वोट आए। पीडीएफ के 6 विधायकों के साथ बीजेपी के निलंबित MLA भीमलाल आर्य भी हरीश रावत साथ आ गए। जबकि कांग्रेस विधायक रेखा आर्य ने उनके खिलाफ वोट डाला।

हरीश रावत को मिला मायावती का साथ:

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने मंगलवार को घोषणा की थी कि उनकी पार्टी उत्तराखंड विधानसभा में कांग्रेस को समर्थन देगी। मायावती ने कहा कि, "हमने हमेशा सांप्रदायिक ताकतों का विरोध किया है। हमारे दो विधायक विधानसभा पहुंच चुके हैं। वे कांग्रेस के लिए वोट करेंगे।"

हरीश रावत ने हाथ जोड़कर मायावती को शुक्रिया कहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।