1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने ब्रुनेई के सुल्तान से की मुलाकात

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने ब्रुनेई के सुल्तान से की मुलाकात

 Written By: IANS
 Published : Feb 02, 2016 06:09 pm IST,  Updated : Feb 02, 2016 06:10 pm IST

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने मंगलवार को ब्रुनेई के सुल्तान हसनलाल बोलकियाह से मुलाकात की। मुलाकात ब्रुनेई की राजधानी बंदर सेरी बेगावान में हुई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने एक ट्वीट में

hamid ansari- India TV Hindi
hamid ansari

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने मंगलवार को ब्रुनेई के सुल्तान हसनलाल बोलकियाह से मुलाकात की। मुलाकात ब्रुनेई की राजधानी बंदर सेरी बेगावान में हुई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने एक ट्वीट में कहा कि उपराष्ट्रपति ने हसनलाल बोलकियाह और शहजादे अल मुहतदी बिल्लाह से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात से संबंधित तस्वीरें भी ट्वीट की हैं।

अंसारी सोमवार को ब्रुनेई और थाईलैंड की पांच दिन की यात्रा पर रवाना हुए थे। यह किसी भी भारतीय उपराष्ट्रपति की पहली ब्रुनेई यात्रा है। साथ ही किसी भारतीय उपराष्ट्रपति की यह 50 साल में होने वाली थाईलैंड की पहली यात्रा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।