1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक विधानसभा के नए अध्यक्ष बने विश्वेश्वर हेगड़े कगेरी

कर्नाटक विधानसभा के नए अध्यक्ष बने विश्वेश्वर हेगड़े कगेरी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 31, 2019 12:31 pm IST,  Updated : Jul 31, 2019 12:31 pm IST

कर्नाटक विधानसभा में स्पीकर के पद से केआर रमेश कुमार के त्यागपत्र के बाद विश्वेश्वर हेगड़े कगेरी को नया अध्यक्ष चुना गया है।

Vishweshwar Hegde Kageri elected as new speaker of Karnataka Assembly - India TV Hindi
Vishweshwar Hegde Kageri elected as new speaker of Karnataka Assembly  Image Source : ANI

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा में स्पीकर के पद से केआर रमेश कुमार के त्यागपत्र के बाद विश्वेश्वर हेगड़े कगेरी को नया अध्यक्ष चुना गया है। विश्वेश्वर हेगड़े कगेरी ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था बुधवार सुबह उनकी विधानसभा अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हो गई है। कगेरी के खिलाफ कोई दूसरा उम्मीदवार खड़ा नहीं हुआ था। विश्वेश्वर हेगड़े कगेरी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक हैं। छह बार विधायक और एक बार मंत्री रह चुके कगेरी पहली बार विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। कगेरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और भाजपा नेता गोविंद करजोल, आर अशोक, जगदीश शेट्टार, के एस ईश्वरप्पा और एस सुरेश कुमार की मौजूदगी में अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भरा था।

इससे पहले पूर्व स्पीकर केआर रमेश कुमार ने 14 महीने के अपने कार्यकाल के बाद सोमवार को पद से त्यागपत्र दे दिया था। के आर रमेश कुमार कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन वाली सरकार गिरने के बाद ऐसा किया। 

कगेरी संघ परिवार की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के सक्रिय सदस्य रहे हैं। इसके बाद वह राजनीति के मैदान में उतरे। कगेरी 1994 में कर्नाटक की अंकोला विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत