1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ऑपरेशन जिंजर: भाजपा और कांग्रेस के बीच जमकर हुआ वाकयुद्ध

ऑपरेशन जिंजर: भाजपा और कांग्रेस के बीच जमकर हुआ वाकयुद्ध

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 10, 2016 06:30 am IST,  Updated : Oct 10, 2016 06:30 am IST

नई दिल्ली: वर्ष 2011 में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों पर जबर्दस्त सर्जिकल स्ट्राइक की थी, यह बात सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच रविवार को जमकर वाकयुद्ध हुआ। भारतीय

operation ginger- India TV Hindi
operation ginger

नई दिल्ली: वर्ष 2011 में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों पर जबर्दस्त सर्जिकल स्ट्राइक की थी, यह बात सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच रविवार को जमकर वाकयुद्ध हुआ। भारतीय सैनिकों के 'ऑपरेशन जिंजर' नाम के उस अभियान में कम से कम आठ पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे और कई बुरी तरह घायल हुए थे।

कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा ने कहा, "यह कहना सेना और रक्षा प्रतिष्ठान का अपमान है कि 29 सितंबर को जैसा सर्जिकल स्ट्राइक हुआ, वैसा कभी हुआ ही नहीं था। सिर्फ यही हुआ कि मनमोहन सिंह की सरकार ने कभी भी इस तरह के हमलों को प्रचारित नहीं किया क्योंकि यह हमारी नीति के अनुरूप नहीं था।" उन्होंने कहा कि यह मीडिया, कांग्रेस और हर आदमी की जिम्मेदारी है कि सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा राजनीतिक लाभ लेने के लिए किए जा रहे खुल्लमखुल्ला झूठे प्रचार का पर्दाफाश करे।

दूसरी ओर भाजपा ने कहा कि 29 सितम्बर की तरह की कोई गुप्त सैनिक कार्रवाई इससे पहले कभी नहीं हुई थी। भाजपा के प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने कहा, "सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक किए हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व प्रदान किया और सेना को इस व्यापक स्तर के हमले करने की सुविधा दी।" उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से कांग्रेस खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत