1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव: शुरूआती रूझान में तृणमूल कांग्रेस ने सबको पछाड़ा

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव: शुरूआती रूझान में तृणमूल कांग्रेस ने सबको पछाड़ा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 17, 2017 10:46 am IST,  Updated : Aug 17, 2017 10:47 am IST

पश्चिम बंगाल में सात्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सात स्थानीय निकाय चुनावों के लिए आज हो रही मतगणना में अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रही है।

WB, local body elections, counting- India TV Hindi
WB, local body elections, counting

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सात्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सात स्थानीय निकाय चुनावों के लिए आज हो रही मतगणना में अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रही है। इन शहरी स्थानीय निकायों के लिए मतदान 13 अगस्त को हुआ था। इन सात शहरी स्थानीय निकायों में पांच नगर निगम हैं, पूर्वी मिदनापुर जिले के पांसकुड़ा और हल्दिया, बीरभूम जिले में नलहाटी, दक्षिण दिनाजपुर में बुनियादपुर और जलपाईगुड़ी जिले में धुपगुड़ी। इनके अलावा वर्धमान जिले के दुर्गापुर नगरपालिका परिषद् और नदिया एक अधिसूचित निकाय कूपर्स कैंप अधिसूचित निकाय। 

आज सुबह आठ बजे शुरू हुई गिनती में धुपगुड़ी में आठ वार्ड में तृणमूल कांग्रेस जबकि दो वार्ड में भाजपा आगे हैं। स्थानीय निकाय में कुल 16 वार्ड हैं। 

बुनियादपुर के 14 वार्ड में से तृणमूल कांग्रेस 10 पर आगे चल रही है जबकि एक पर भाजपा आगे है। नलहाटी के कुल 16 वार्ड में से आठ पर तृणमूल कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है जबकि एक पर वाम मोर्चा आगे है। 

तृणमूल कांग्रेस नेता और राज्य के परिवहन मंत्री सुवेन्दु अधिकारी के गढ़ हल्दिया के 29 वार्ड में से 10 पर तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही है। जबकि भाजपा दो वार्ड में और वाम मोर्चा एक वार्ड में आगे हैं। 18 सदस्यों वाले पांसकुड़ा में तृणमूल कांग्रेस सात सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि दो पर वाम मोर्चा और एक पर भाजपा आगे है। दुर्गापुर में भी तृणमूल कांग्रेस 10 वार्ड में आगे चल रही है। यहां कुल 43 वार्ड हैं। कूपर्स कैंप के 12 वार्ड में से आठ में तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत