1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. MCD चुनाव 2017: सभा में मोदी-मोदी के नारे से नाराज हुए केजरीवाल, दिया तीखा जवाब

MCD चुनाव 2017: सभा में मोदी-मोदी के नारे से नाराज हुए केजरीवाल, दिया तीखा जवाब

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 02, 2017 09:33 am IST,  Updated : Apr 02, 2017 01:36 pm IST

सीएम केजरीवाल एमसीडी चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का प्रचार करने दिल्ली यमुनापार के घोड़ा इलाके भाषण दे रहे थ तभी भाषण के बीच मोदी-मोदी के नारे गूंजने लगे। जिसके बाद वह भड़क गए और तेजी-तेजी से मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे।

kejriwal- India TV Hindi
kejriwal

नई दिल्ली: इन दिनों दिल्ली में नगर निगम के चुनाव की तैयारी जोरों-शोरो से चल रही है। इसी क्रम में सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कुछ जनसभाओं को संबोधित किया।  सीएम केजरीवाल एमसीडी चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का प्रचार करने दिल्ली यमुनापार के घोड़ा इलाके भाषण दे रहे थ तभी भाषण के बीच मोदी-मोदी के नारे गूंजने लगे। जिसके बाद वह भड़क गए और तेजी-तेजी से मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे।

ये भी पढ़े

मोदी के नारे चिल्लाने का सिलसिला तब शुरू हुआ जब केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों का हाउस टैक्स माफ करने की बात कही। लेकिन लोगों की नारेबाजी करते देख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'अगर मोदी-मोदी चिल्लाने से हाउस टैक्स माफ होता है तो मैं भी आपके साथ मोदी-मोदी के नारे लगाता हूं। अगर मोदी-मोदी चिल्लाने से बिजली का बिल माफ होता है तो मैं भी कहूंगा और अगर मोदी-मोदी चिल्लाने से आपका पेट भरता है तो कहिए मोदी-मोदी।'

इतने से भी सीएम केजरीवाल का गुस्सा शांत नहीं हुआ उन्होंने भाषण में खलल पैदा करने वालों को पागल कह दिया। सीएम केजरीवाल के सभी से जाने के बाद भी मोदी-मोदी के नारे लोग लगाते रहे।

दिल्ली में 23 अप्रैल को दिल्ली नगर निगम का चुनाव होना है। जिसके लिए आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस अपना पूरा ज़ोर लगा रही हैं। बीती रात ही कांग्रेस पार्टी ने अपने 140 उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा कर दी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत