1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सभापति नायडू बोले-कल की घटना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय, राज्यसभा के लिए बुरा दिन

सभापति नायडू बोले-कल की घटना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय, राज्यसभा के लिए बुरा दिन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 21, 2020 10:09 am IST,  Updated : Sep 21, 2020 10:11 am IST

राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने सदन में कल की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया और कहा कि यह राज्यसभा के लिए बेहद बुरा दिन था।

Rajyasabha- India TV Hindi
सभापति नायडू बोले-कल की घटना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय, राज्यसभा के लिए बुरा दिन Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने सदन में कल की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया और कहा कि यह राज्यसभा के लिए बेहद बुरा दिन था। उन्होंने सांसदों को सुझाव दिया कि वे आत्ममंथन करें। आज सदन की कार्रवाई शुरू होते ही राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने कल की घटना की निंदा की। उन्होंने कहा-कल राज्यसभा के लिए बुरा दिन था जब कुछ सदस्य सदन के वेल में आ गए और डिप्टी चेयरमैन कामों में बाधा पहुंचाई। यह दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मैं सांसदों को सुझाव देता हूं कि वे कृपया आत्ममंथन करें।

रविवार को कृषि बिलों पर चर्चा के दौरान विपक्ष के कुछ सांसदों ने भारी हंगामा किया था और जब बिल पर उप सभापति ने ध्वनिमत वोटिंग शुरू की तो कई सांसद उप सभापति के कुर्सी तक पहुंच गए और वहां पर माइक तोड़ने लगे और कागज फाड़कर फेंकने लगे। कई सांसदों ने राज्यसभा के नियमों की किताब फाड़ी तो कुछ ने कृषि बिलों की कॉपी फाड़ी। आज सोमवार को सभापति एम वेंकाया नायडू ने सदन का अनुशासन तोड़ने के लिए 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत