1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Exclusive: शाह बानो केस में किसके कहने पर राजीव गांधी ने बदला था सुप्रीम कोर्ट का फैसला? पढ़िए आरिफ मोहम्मद का जवाब

Exclusive: शाह बानो केस में किसके कहने पर राजीव गांधी ने बदला था सुप्रीम कोर्ट का फैसला? पढ़िए आरिफ मोहम्मद का जवाब

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 27, 2019 07:27 pm IST,  Updated : Jun 27, 2019 07:27 pm IST

आरिफ मोहम्मद खान ने कहा मुझसे पूछा जाता है कि किसके दबाव के आगे प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदला था। आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड तो दबा बना ही रहा था लेकिन साथ में कांग्रेस के कई बड़े मंत्री भी दबाव बना रहे थे

Arif Mohammad Khan- India TV Hindi
Who pressurize Rajiv Ganghi to change Supreme Court verdict on Shah Bano case? Here is the answer from Arif Mohammad Khan Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। मुसलमानों के बारे में कांग्रेस पार्टी की नीति पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पार्टी के जिस मंत्री के बयान का हवाला दिया था उन आरिफ मोहम्मद खान ने इंडिया टीवी को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बताया कि उस समय के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किसके दबाव में शाह बानो केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदला था।

इंडिया टीवी को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में आरिफ मोहम्मद खान ने कहा मुझसे पूछा जाता है कि किसके दबाव के आगे प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदला था। आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड तो दबा बना ही रहा था लेकिन साथ में कांग्रेस के कई बड़े मंत्री भी दबाव बना रहे थे, आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि दबाव बनाने वाले मंत्रियों में नरसिम्हा राव, अर्जुन सिंह और नारायण दत्त तिवारी शामिल थे।

आरिफ मोहम्मद खान ने बताया कि कांग्रेस नेता उस समय कहते थे कि हम समाज सुधारक नहीं बल्कि राजनेता हैं और वह मुसलमानों को अपना वोटर समझते थे और उनको नाराज नहीं करना चाहते थे।

आरिफ मोहम्मद खान ने इंडिया टीवी को बताया कि उस समय मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा था कि जो मुस्लिम सांसद हमारे खिलाफ बोल रहे हैं उनकी टांगें तोड़ दो, आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि उस समय उनपर भी 3 बार हमले किए गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत