नई दिल्ली. पंजाब के नए सीएम के नाम के ऐलान हो गया है। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए सीएम होंगे। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। चरणजीत सिंह चन्नी को विधायक दल का नेता चुना गया है। पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि कल 5 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से जो फैसला लिया उस बारे में आज राज्यपाल के सामने दावा पेश किया। कल यानी 20 सितंबर को 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष और नेता संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा है कि, ''चरणजीत सिंह चन्नी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई। हमें पंजाब के लोगों से किए गए वादों को पूरा करना जारी रखना चाहिए। उनका विश्वास सर्वोपरि है।''
- Hindi News
- भारत
- राजनीति
- Punjab New CM LIVE: चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए सीएम, राहुल गांधी ने ट्वीट कर दी बधाई
Punjab New CM LIVE: चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए सीएम, राहुल गांधी ने ट्वीट कर दी बधाई
पंजाब के नए सीएम के नाम के ऐलान हो गया है। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए सीएम होंगे। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। चरणजीत सिंह चन्नी को विधायक दल का नेता चुना गया है।
Punjab Congress Live Updates
-
7:34 PM (IST) Sep 19, 2021
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा है कि, ''चरणजीत सिंह चन्नी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई। हमें पंजाब के लोगों से किए गए वादों को पूरा करना जारी रखना चाहिए। उनका विश्वास सर्वोपरि है।''
-
7:14 PM (IST) Sep 19, 2021
सोमवार सुबह 11 बजे पंजाब के सीएम पद की शपथ लेंगे चन्नी
पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए चरणजीत सिंह चन्नी कल यानी सोमवार सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे।
-
6:45 PM (IST) Sep 19, 2021
चंडीगढ़ में राजभवन के बाहर समर्थकों ने मनाया जश्न
पंजाब के नामित सीएम चरणजीत सिंह चन्नी राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन पहुंचे हैं। चंडीगढ़ स्थित राजभवन के बाहर चन्नी के समर्थक भी मौजूद हैं और वे जश्न मना रहे हैं। चन्नी को कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब का अगला मुख्यमंत्री बनाया है।
-
6:39 PM (IST) Sep 19, 2021
उम्मीद है बॉर्डर पार के खतरों से पंजाब की सुरक्षा करेंगे- कैप्टन अमरिंदर सिंह
कैप्टन अमरिंदर सिंह (जिन्होंने कल पंजाब के CM पद से इस्तीफा दिया था) ने नामित सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को शुभकामनाएं दीं है, उन्होंने ट्वीट में कहा है कि "उम्मीद है कि वे सीमावर्ती राज्य पंजाब को सुरक्षित रखने और सीमा पार से बढ़ते सुरक्षा खतरे से लोगों की रक्षा करने में सक्षम हैं।"
-
6:36 PM (IST) Sep 19, 2021
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उम्मीद है बॉर्डर पार के खतरों से पंजाब की सुरक्षा करेंगे।
-
6:32 PM (IST) Sep 19, 2021
मैं हाईकमान के फ़ैसले का स्वागत करता हूं- सुखजिंदर सिंह रंधावा
चरणजीत सिंह चन्नी के पंजाब के नए मुख्यमंत्री बनने पर पंजाब कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी मेरे छोटे भाई है। मैं हाईकमान के फ़ैसले का स्वागत करता हूं। मैं आज भी ताकतवर नेता हूं और कल भी रहूंगा।
-
6:31 PM (IST) Sep 19, 2021
मैं राज्यपाल आवास पर जा रहा हूं- चरणजीत सिंह चन्नी
पंजाब के मुख्यमंत्री के लिए अपने नाम की घोषणा होने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं राज्यपाल आवास पर जा रहा हूं। वहां से निकलने के बाद मैं बात करूंगा।
-
6:22 PM (IST) Sep 19, 2021
शपथ ग्रहण समारोह आज ही हो सकता है- सूत्र
सूत्रों के मुताबिक, चरणजीत सिंह चन्नी आज ही पंजाब के सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। यानि शपथ ग्रहण समारोह आज ही हो सकता है। सुखजिंदर रंधावा पंजाब के डिप्टी सीएम होंगे। अरुणा चौधरी भी डिप्टी सीएम बनाई जाएंगी।
-
6:18 PM (IST) Sep 19, 2021
चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत राज्यपाल से मिलने पहुंचे
चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत राज्यपाल से मिलने पहुंचे हैं। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री होंगे। चरणजीत सिंह चन्नी सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल के पास पहुंचे हैं। चरणजीत सिंह चन्नी के साथ कांग्रेस के कई नेता मौजूद हैं।
-
5:53 PM (IST) Sep 19, 2021
चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए सीएम होंगे
पंजाब के नए सीएम के नाम के ऐलान हो गया है। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए सीएम होंगे। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। चरणजीत सिंह चन्नी को विधायक दल का नेता चुना गया है। शाम साढ़े 6 बजे राज्यपाल से हरीश रावत मिलेंगे।
-
5:40 PM (IST) Sep 19, 2021
पंजाब कांग्रेस में सीएम को लेकर असमंजस अभी भी बना हुआ है
पंजाब कांग्रेस में सीएम को लेकर असमंजस अभी भी बना हुआ है। चंडीगढ़ के JW मैरियट होटल में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब प्रभारी हरीश रावत से मिलने पहुंचे हैं। यहां कांग्रेस पर्यवेक्षक अजय माकन भी मौजूद हैं।
-
5:35 PM (IST) Sep 19, 2021
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू हरीश रावत से मिलने पहुंचे
चंडीगढ़ के jw मैरियट होटल में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी कुछ विधायकों के साथ पंजाब प्रभारी हरीश रावत से मिलने पहुंचे हैं। मेरियट होटल में कांग्रेस पर्यवेक्षक अजय माकन भी मौजूद हैं। परगट सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी भी होटल पहुंचे हैं।
-
5:26 PM (IST) Sep 19, 2021
रंधावा बोले- फैसले में 2 से 3 घंटे लग सकते हैं
Punjab Congress New CM: पंजाब के सीएम पद की रेस में सबसे आगे चल रहे सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि सीएम के ऐलान में और वक्त लग सकता है। जब तक आलाकमान ऐलान नहीं करेगा मैं कुछ नहीं कहूंगा। रंधावा ने कहा कि फैसले में 2 से 3 घंटे लग सकते हैं।
-
5:15 PM (IST) Sep 19, 2021
पंजाब प्रभारी हरीश रावत से कुछ विधायक मिलने पहुंचे हैं
पंजाब प्रभारी हरीश रावत से कुछ विधायक मिलने पहुंचे हैं। चंडीगढ़ के मैरिएट होटल में कुछ विधायक मिलने पहुंचे हैं। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि फैसले में 2 से 3 घंटे लग सकते हैं।
-
4:41 PM (IST) Sep 19, 2021
चंडीगढ़ में सुखजिंदर सिंह रंधावा के घर पर कांग्रेस विधायकों का पहुंचना जारी है
सूत्रों के मुताबिक, चंडीगढ़ में सुखजिंदर सिंह रंधावा के घर पर कांग्रेस विधायकों का पहुंचना जारी है। किसी भी वक्त कांग्रेस हाईकमान सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम का ऐलान कर सकता है।
-
4:38 PM (IST) Sep 19, 2021
पंजाब में दो डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं- सूत्र
सूत्रों के मुताबिक, पंजाब में दो डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं। कांग्रेस विधायक अरुणा चौधरी और भारत भूषण आशु डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं।
-
4:24 PM (IST) Sep 19, 2021
सोनिया से मिलने पहुंचे राहुल
पंजाब में रंधावा के नाम का बस औपचारिक ऐलान होना बाकी है। वहीं दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक जबरदस्त हलचल के बीच दिल्ली में राहुल गांधी अपने घर से निकलकर सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे थे। वहां पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई है। इसके बाद राहुल गांधी फिर से अपने घर आ गए हैं।
-
4:20 PM (IST) Sep 19, 2021
सोनिया गांधी करेंगी पंजाब के नए सीएम के नाम का ऐलान
थोड़ी देर में पंजाब के नए सीएम के नाम की घोषणा की जाएगी। सोनिया गांधी पंजाब के नए सीएम के नाम का ऐलान करेंगी। राहुल गांधी ने सोनिया गांधी से मुलाकात की।
-
4:17 PM (IST) Sep 19, 2021
कांग्रेस पर बीजेपी का हमला
कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे पर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि अमरिंदर सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी से ज्यादा पॉपुलर हो गए थे, इसीलिए उन्हें हटाया गया।
-
4:08 PM (IST) Sep 19, 2021
सभी विधायकों ने कांग्रेस आलाकमान के सामने सुखजिंदर रंधावा को सीएम के लिए नामित किया- प्रीतम कोटभाई
पंजाब: चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक प्रीतम कोटभाई ने कहा कि सभी विधायकों ने कांग्रेस आलाकमान के सामने सुखजिंदर रंधावा को मुख्यमंत्री के लिए नामित किया है। वे मुख्यमंत्री बनेंगे।
-
4:02 PM (IST) Sep 19, 2021
कैप्टन मेरे बड़े भाई जैसे हैं, मतभेद होने के बावजूद मुझे छोटे भाई की तरह रखा- रंधावा
सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए काम करूंगा। परिवार के बीच मतभेद होते रहते हैं। मतभेद होते हैं, लेकिन परिवार दोबारा एक हो जाते हैं। कैप्टन साहब हमारे कांग्रेस परिवार के सिर के ताज हैं। कैप्टन साहब के लिए हमेशा इज्जत रहेगी। कैप्टन मेरे बड़े भाई जैसे हैं, मतभेद होने के बावजूद मुझे छोटे भाई की तरह रखा।
-
3:36 PM (IST) Sep 19, 2021
सुखजिंदर सिंह रंधावा के घर के बाहर जुट रहे समर्थक
सुखजिंदर सिंह रंधावा के घर के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक जुट गए हैं। उनके समर्थक फूलों के गुलदस्ते लेकर उनके घर के बाहर जमा हुए हैं।
-
3:16 PM (IST) Sep 19, 2021
पंजाब के विधायकों के साथ चर्चा के बाद, AICC ने सीएम पद के लिए सुखजिंदर रंधावा के नाम का प्रस्ताव रखा, दिल्ली में अंबिका सोनी के साथ राहुल गांधी के आवास पर बैठक चल रही है: सूत्र
-
3:15 PM (IST) Sep 19, 2021
सभी विधायकों ने कांग्रेस आलाकमान के सामने सुखजिंदर रंधावा को सीएम के लिए नामित किया है, वे सीएम बनेंगे- कांग्रेस विधायक प्रीतम कोटभाई
-
3:13 PM (IST) Sep 19, 2021
मेरा नहीं लेकिन शपथ ग्रहण किसी का जरूर होगा: पंजाब मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण करने के सवाल पूछे जाने पर सुखजिंदर सिंह रंधावा, कांग्रेस
-
3:12 PM (IST) Sep 19, 2021
सुखजिंदर सिंह रंधावा हो सकते हैं पंजाब के अगले सीएम-सूत्र
सूत्रों का कहना है कि सुखजिंदर सिंह रंधावा पंजाब के अगले सीएम होंगे। कांग्रेस आलाकमान को उनका नाम भेज दिया गया गया है। इस बारे में जब रंधावा से सवाल किया गया कि क्या वो आज शपथ लेंगे तो उन्होंने कहा कि मेरा नहीं, पता नहीं किसका लेकिन ऐलान होगा।
-
2:58 PM (IST) Sep 19, 2021
-
2:24 PM (IST) Sep 19, 2021
सिद्धू को लेकर भाजपा ने कांग्रेस से किया सवाल
पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिंधु को देशद्रोही बताया है। यह बहुत ही गंभीर आरोप है। बीजेपी कांग्रेस से सिर्फ एक ही सवाल पूछ रही है कि सोनिया, राहुल और प्रियंका इस पर चुप क्यों हैं? हम कांग्रेस से इस मुद्दे पर बोलने और अपना पक्ष रखने की मांग करते हैं। क्या कांग्रेस इन आरोपों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी?- प्रकाश जावड़ेकर
-
2:21 PM (IST) Sep 19, 2021
नवजोत सिद्धू देशद्रोही नहीं - मोहम्मद मुस्तफा
नवजोत सिद्धू देशद्रोही नहीं हैं। अगर आज के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह सिद्धू को देशद्रोही कहेंगे तो मैं पूरी किताब खोल दूंगा। कैप्टन का निशाना सिद्धू नहीं बल्कि गांधी परिवार है। मैं कैप्टन को गांधी परिवार को निशाना नहीं बनने दूंगा- नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा
-
2:15 PM (IST) Sep 19, 2021
नवजोत सिंह सिद्धू पर लगे आरोप बेहद गंभीर है, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू को देश विरोधी बताया है, इन आरोपों पर सोनिया-राहुल चुप क्यों?: प्रकाश जावड़ेकर
-
1:12 PM (IST) Sep 19, 2021
-
12:54 PM (IST) Sep 19, 2021
राहुल गांधी से मिलने उनके निवास पर पहुंची अंबिका सोनी
-
12:42 PM (IST) Sep 19, 2021
मुझे दिया गया था सीएम बनने का ऑफर- अंबिका सोना
अंबिका सोनी ने कहा कि पार्टी की एक्सरसाइज चंडीगढ़ में चल रही है। उन्होंने बताया कि आज सीएम का नाम फाइनल हो जाएगा। उन्होंने बताया कि उन्हें भी सीएम पद संभालने के लिए कहा गया था, जिसपर उन्होंने आलाकमान से कहा कि पंजाब का सीएम एक सिख को ही होना चाहिए क्योंकि देश में सिर्फ एक ही सूबा है जहां सिख ज्यादा है।
-
12:39 PM (IST) Sep 19, 2021
भाजपा ने कसा कांग्रेस पर तंज
प्रहलाद जोशी ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह एक लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने कैप्टन को हटा दिया है क्योंकि वे आशंकित थे कि वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तुलना में अधिक लोकप्रिय हो रहे हैं। इतने गहरे झंझट में फंसे लोग हमसे सवाल कर रहे हैं। उन पर प्रतिक्रिया देना उचित नहीं है।
-
11:55 AM (IST) Sep 19, 2021
अगले दो-तीन घंटों में हो जाएगा फैसला- सुखजिंदर सिंह रंधावा
चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि अगले दो से तीन घंटों में राज्य के सीएम फेस पर फैसला हो जाएगा।
-
11:49 AM (IST) Sep 19, 2021
कांग्रेस विधायक दल की प्रस्तावित बैठक स्थगित हुई
कांग्रेस की पंजाब इकाई के विधायक दल की रविवार सुबह 11 बजे होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई। पार्टी सूत्रों ने कहा कि विधायक दल के नए नेता के नाम पर अभी आम सहमति नहीं बन पाई है। कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि विधायक दल के नए नेता के नाम पर अभी आम सहमति नहीं बन पाई है।
-
11:20 AM (IST) Sep 19, 2021
उम्मीद है अमरिंदर ऐसा कोई कदम नहीं उठायेंगे जिससे कांग्रेस को नुकसान हो- अशोक गहलोत
अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि मुझे उम्मीद है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह जी ऐसा कोई कदम नहीं उठायेंगे जिससे कांग्रेस पार्टी को नुकसान हो। कैप्टन साहब ने स्वयं कहा कि पार्टी ने उन्हें साढे़ नौ साल तक मुख्यमंत्री बनाकर रखा है। उन्होंने अपनी सर्वोच्च क्षमता के अनुरूप कार्य कर पंजाब की जनता की सेवा की है। हाईकमान को कई बार विधायकों एवं आमजन से मिले फीडबैक के आधार पर पार्टी हित में निर्णय करने पड़ते हैं। मेरा व्यक्तिगत भी मानना है कि कांग्रेस अध्यक्ष कई नेता, जो मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में होते हैं, उनकी नाराजगी मोल लेकर ही मुख्यमंत्री का चयन करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि परन्तु वही मुख्यमंत्री को बदलते वक्त हाईकमान के फैसले को नाराज होकर गलत ठहराने लग जाते हैं। ऐसे क्षणों में अपनी अर्न्तरात्मा को सुनना चाहिए। मेरा मानना है कि देश फासिस्टी ताकतों के कारण किस दिशा में जा रहा है, यह हम सभी देशवासियों के लिए चिंता का विषय होना चाहिए। इसलिए ऐसे समय हम सभी कांग्रेसजनों की जिम्मेदारी देश हित में बढ़ जाती है। हमें अपने से ऊपर उठकर पार्टी व देश हित में सोचना होगा। कैप्टन साहब पार्टी के सम्मानित नेता हैं एवं मुझे उम्मीद है कि वो आगे भी पार्टी का हित आगे रखकर ही कार्य करते रहेंगे।
-
11:17 AM (IST) Sep 19, 2021
हाईकमान को कई बार विधायकों एवं आमजन से मिले फीडबैक के आधार पर पार्टी हित में निर्णय करने पड़ते हैं। मेरा व्यक्तिगत भी मानना है कि कांग्रेस अध्यक्ष कई नेता, जो मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में होते हैं, उनकी नाराजगी मोल लेकर ही मुख्यमंत्री का चयन करते हैं।- अशोक गहलोत
-
11:17 AM (IST) Sep 19, 2021
कैप्टन को गहलोत ने दी सलाह
मुझे उम्मीद है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह जी ऐसा कोई कदम नहीं उठायेंगे जिससे कांग्रेस पार्टी को नुकसान हो। कैप्टन साहब ने स्वयं कहा कि पार्टी ने उन्हें साढे़ नौ साल तक मुख्यमंत्री बनाकर रखा है। उन्होंने अपनी सर्वोच्च क्षमता के अनुरूप कार्य कर पंजाब की जनता की सेवा की है।
-
10:49 AM (IST) Sep 19, 2021
अमरिंदर ने कांग्रेस को दी चेतावनी
सूत्रों के मुताबिक, कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा आलाकमान के नजदीकी लोगों तक मैसेज पहुंचाया गया कि अगर उनके गुट के किसी विधायक को मुख्यमंत्री ना बनाया गया तो फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार रहे कांग्रेस।
-
10:47 AM (IST) Sep 19, 2021
अंबिका सोनी ने कांग्रेस आलाकमान से किसा इंकार, सेहत का दिया हवाला
सूत्रों ने बताया कि अंबिका सोनी ने कांग्रेस पार्टी के आला नेतृत्व से पंजाब में सीएम पद संभालने से इंकार कर दिया है। उन्होंने इसके लिए अपनी खराब सेहत को वजह बताया है। सूत्रों के अनुसार, अंबिका सोनी के ना-नुकुर के बाद सभी विधायकों को चंडीगढ़ में ही बने रहने के निर्देश।
-
10:41 AM (IST) Sep 19, 2021
सबकुछ कांग्रेस आलाकमान पर निर्भर- परगट सिंह
कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने कहा कि यह सब कांग्रेस आलाकमान पर निर्भर है। यह आलाकमान का विशेषाधिकार है। सीएलपी की बैठक कल हुई थी और इसे जनादेश दिया गया है। सीएलपी की एक और बैठक की जरूरत नहीं।
-
10:32 AM (IST) Sep 19, 2021
सोनिया गांधी के आदेश का इंतजार कर रहे हैं- कुलदीप सिंह वैद
हम सोनिया गांधी के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। इसके तुरंत बाद सीएलपी की बैठक में फैसला लिया जाएगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के पीछे एक पृष्ठभूमि और मुद्दे हैं: चंडीगढ़ में सुनील जाखड़ से मुलाकात के बाद कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह वैद
-
10:23 AM (IST) Sep 19, 2021
सूत्रों के मुताबिक आज दोपहर 12:00 बजे तक स्थिति साफ हो जाएगी।
-
10:16 AM (IST) Sep 19, 2021
डार्क हॉर्स बनकर उभर सकती है अंबिका सोनी
सूत्रों के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे और उसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर दिए गए उनके बयानों के मद्देनजर आलाकमान नहीं चाहता कि एक बार फिर से पार्टी में गुटबाजी हो क्योंकि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अभी कांग्रेस छोड़ने का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में कैप्टन की नाराजगी पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी मोल नहीं लेना चाहती। इसीलिए कैप्टन की गुड बुक में शामिल और गांधी परिवार की नजदीकी अंबिका सोनी को सीएम की कुर्सी मिल सकती है। सूत्रों ने बताया कि अंबिका सोनी को चंडीगढ़ पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
-
10:11 AM (IST) Sep 19, 2021
-
10:11 AM (IST) Sep 19, 2021
सोनिया गांधी का जो भी निर्णय होगा वो हमें मंजूर होगा- पवन गोयल
हरीश रावत जी और अजय माकन जी ने कल सभी विधायकों के साथ बैठक की। सभी विधायकों ने एक प्रस्ताव पारित किया गया है, अब इस पर सोनिया गांधी जी का जो भी निर्णय होगा वो हमें मंजूर होगा: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पवन गोयल