1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. रामगोपाल ने बनाया रिपोर्ट कार्ड, CM ने गिराई गाज, जानिए आखिर क्‍यों'

रामगोपाल ने बनाया रिपोर्ट कार्ड, CM ने गिराई गाज, जानिए आखिर क्‍यों'

 Written By: Ruchi Kumar
 Published : Oct 29, 2015 09:19 pm IST,  Updated : Oct 29, 2015 09:33 pm IST

लखनऊ: अखिलेश सरकार ने साख सुधारने के चलते अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने 5 कैबिनेट और 3 राज्य मंत्रियों को पद मुक्त कर दिया। अखिलेश सरकार में मंत्रियों पर मुलायम और अखिलेश

इन 9 मंत्रियों के छिने गए विभाग

1.अहमद हसन- ये स्वास्थ्य मंत्री है। ये मुलायम सिंह के नजदीकी है और अखिलेश यादव भी पसंद करते है। इनका विभाग बदला जायेगा।

2. रघुराज प्रताप सिंह- इन्हें राजा भैया के नाम से भी जाना जाता है। ये यूपी सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री है। जियायुल हक मर्डर केस में इनका नाम आने से अपने पद से हटाये गए थे लेकिन बाद में सीबीआई से क्लीन चीट मिलने पर फिर मंत्री बनाए गए। अब मुलायम सिंह को लग रहा है कि राजा भैया का झुकाव बीजेपी की तरफ है और 2017 विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी में जा सकते है। साथ ही इनकी एंटी मुस्लिम छवि के चलते सपा को नुकसान पहुंचा है।

3. पारसनाथ यादव- ये उद्यान विभाग में कैबिनेट मंत्री है। जौनपुर में एक महिला ने इनपर जमीन कब्जा करने और धमकाने का आरोप लगाया जिससे अखिलेश सरकार की काफी किरकिरी हुई।

4. रामगोविंद चौधरी- ये बेसिक शिक्षा विभाग में कैबिनेट मंत्री है। इन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है कि इन्होंने 50-50 हजार रुपये लेकर बेसिक शिक्षा विभाग में टीचर्स के तबादले किए।

5. दुर्गा प्रसाद यादव- ये परिवहन विभाग में कैबिनेट मंत्री है। इन पर विभाग में काम ठीक से नहीं करने का आरोप है।

6. ब्रह्माशंकर त्रिपाठी- अखिलेश सरकार में ये होमगार्ड मंत्री है। इन पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे है।

7. महबूब अली- ये माध्यमिक शिक्षा मंत्री है। इन पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे है कि इन्होंने बोर्ड परीक्षा में सेंटर बनाने में पैसा लिया।

8. अवधेश प्रसाद- ये समाज कल्याण मंत्री है। लोकसभा चुनाव में इनके इलाके में सपा को सबसे कम वोट मिले।

9. इकबाल महमूद- ये सार्वजनिक उद्यम मंत्री है। इन पर भी आरोप लगा है कि इनका परफॉर्मेंस अच्छा नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत