1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. देश पहले ही आजाद है तो आजादी के नारे क्यों लगाए जा रहे हैं: रविशंकर प्रसाद

देश पहले ही आजाद है तो आजादी के नारे क्यों लगाए जा रहे हैं: रविशंकर प्रसाद

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 12, 2020 11:45 pm IST,  Updated : Feb 12, 2020 11:45 pm IST

केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आजादी के नारे लगाने वाले प्रदर्शकारियों पर सवाल उठाते हुए बुधवार को कहा कि देश तो पहले ही आजाद है।

Ravishankar prasad- India TV Hindi
Ravishankar prasad

नयी दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आजादी के नारे लगाने वाले प्रदर्शकारियों पर सवाल उठाते हुए बुधवार को कहा कि देश तो पहले ही आजाद है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 19 (1) के तहत देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रयोग किया जाता है, लेकिन यह अनुच्छेद हमें इस तरह की आजादी पर समुचित प्रतिबंध की भी याद दिलाता है। 

प्रसाद ने ट्वीट किया, ''हम आजकल कुछ जगहों पर ''आजादी-आजादी'' के नारे सुन रहे हैं। किस से आजादी? लोग खुलकर सरकार की आलोचना करते हैं। वह किसी को चुन सकते हैं या किसी को नकार सकते हैं। उनमें से कुछ विश्वविद्यालयों का घेराव और पुलिस के खिलाफ नाराजगी भी जता चुके हैं। फिर किससे आजादी?'' 

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने एक कार्यक्रम में कहा, ''आपकी आजादी का आलम यह है कि आप अपने ही विश्वविद्यालय का घेराव करते हैं और पुलिस से भी लड़ते हैं। फिर आपको किससे आजादी चाहिये? इस सवाल पर बहस होनी चाहिये।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत