नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एमसीडी चुनाव से पहले आज बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक प्रेस कॉफ्रेंस कर मीडिया के जरिए दिल्ली की जनता को इसकी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से वादा किया है कि अगर उनकी पार्टी एमसीडी चुनाव में जीत हासिल करती है तो वे पुराने रिहायशी घरों का हाउस टैक्स माफ कर देंगे। इसमें कमर्शियल प्रॉपर्टी को शामिल नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें
योगी को CM बनाने पर अमेरिकी अखबार ने की आलोचना, भारत की तीखी
दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा 600 करोड़ रुपए की ठगी करने वाला शातिर ठग
CM योगी का फरमान, 'सरकारी दफ्तरों में लगेंगे बायोमिट्रिक सिस्टम और CCTV'
'जो जुल्म हमारी कौम पर पिछली सरकार में हुआ, वह इस सरकार में नहीं होगा'
Video देखिए....लव जिहाद के सवाल पर क्या बोले योगी आदित्यनाथ
अयोध्या विवाद: श्रीराम जन्मभूमि न्यास ने ठुकराया बातचीत का सुझाव
केजरीवाल ने इस दौरान ये भी कहा कि उनकी पार्टी अगर एमसीडी चुनाव में सफल होती है तो वो हर महीने की 07 तारीख तक नगर निगम और एमसीडी के कर्मचारियों को सैलरी हर हाल में पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने दिल्ली की जनता को जो भी वादा किया था वो उन्होंने पूरा किया है। इसमें दिल्ली के 12।5 लाख परिवार को मुफ्त पानी दिया।
केजरीवाल ने नगर निगम मे टैक्स चोरी का भी आरोप लगाया। उनका दावा था कि एमसीडी में बैठे बीजेपी पार्षद पर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और वे नगर निगम में जमा हो रहे टैक् के पैसे चुरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जनता के पैसे बचाकर दिल्ली में बिजली सस्ती की है और जल्द ही विस्तृत मैनिफेस्टो जारी करेंगे।