1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक में विधायक ने राहुल को भेंट की सोने-चांदी से बनी मूर्ति, कीमत 60 लाख रुपये

कर्नाटक में विधायक ने राहुल को भेंट की सोने-चांदी से बनी मूर्ति, कीमत 60 लाख रुपये

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 11, 2018 11:39 pm IST,  Updated : Feb 11, 2018 11:45 pm IST

निर्दलीय विधायक ने कल होसपेट में एक जनसभा में पार्टी में शामिल होने के बाद राहुल को 60 लाख रुपये मूल्य की वाल्मीकि की प्रतिमा भेंट की थी जिसपर सोना मढ़ा हुआ था...

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

बेंगलुरु: भाजपा की कर्नाटक इकाई ने सोने और चांदी के उपहार लेने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाांधी की आलोचना करते हुए आज कहा कि उन्होंने सिद्ध कर दिया है कि वह मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बहुमूल्य बॉस हैं जो पहले ही लक्जरी घड़ी मिलने के विवाद में फंस चुके हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय इलेक्शन हिंदू @ राहुल गांधी कार्यालय, बल्लारी में जिन लोगों को आपने रियर व्यू मिरर में देखा था उनसे सोने और चांदी के 64 लाख रूपए से ज्यादा के उपहार स्वीकार कर आपने सिद्ध कर दिया है कि आप मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के मूल्यवान बॉस है, जिन्हें भी मूल्यवान उपहारों से प्यार है.....एक ,खास घड़ी।’’

गौरतलब है कि निर्दलीय विधायक बी नागेन्द्र ने कल होसपेटे में एक जनसभा में पार्टी में शामिल होने के बाद राहुल को 60 लाख रुपये मूल्य की वाल्मीकि की प्रतिमा भेंट की थी जिसपर सोना मढ़ा हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत