1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Yogi Adityanath in Aap ki Adalat: 'जो लोग मोदी पर उंगली उठा रहे हैं, उनके परिवार के इतिहास और DNA में भ्रष्टाचार है'

Yogi Adityanath in Aap ki Adalat: 'जो लोग मोदी पर उंगली उठा रहे हैं, उनके परिवार के इतिहास और DNA में भ्रष्टाचार है'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 26, 2019 09:58 pm IST,  Updated : Jan 26, 2019 11:31 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा 'चौकीदार चोर है' की टिप्पणी पर कहा, 'यूपीए के दौरान उन्होंने जमीन पर, पानी में, हवा में, अंतरिक्ष में और धरती के नीचे से पैसे की लूट मचाई। जो लोग मोदी जी पर उंगली उठा रहे हैं, उनके परिवार के इतिहास और डीएनए में भ्रष्टाचार है।

Yogi Adityanath in Aap ki Adalat- India TV Hindi
Yogi Adityanath in Aap ki Adalat

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा 'चौकीदार चोर है' की टिप्पणी पर कहा, 'यूपीए के दौरान उन्होंने जमीन पर, पानी में, हवा में, अंतरिक्ष में और धरती के नीचे से पैसे की लूट मचाई। जो लोग मोदी जी पर उंगली उठा रहे हैं, उनके परिवार के इतिहास और डीएनए में भ्रष्टाचार है। वे विकास से लोगों का ध्यान हटाना चाहते हैं।' बता दें कि योगी आदित्यनाथ लोकप्रिय शो ‘आप की अदालत’ में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ रजत शर्मा से मुखातिब थे और जनता के सवालों के जवाब दे रहे थे।

आप की अदालत में योगी आदित्यनाथ ने कहा-

11:10 pm: उत्तर प्रदेश के अंदर जो मुकाबला होना है ये पूरा मुकबला आस्था और अनास्था के बीच होना है, भारत की राष्ट्रीयता, भारत का विकास, भारत के अंदर सुशासन, बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना। मोदी जी के सामने कोई टिक नहीं पाएगा, बीजेपी मोदी जी के नेतृत्व में 2019 का चुनाव पूर्ण बहुमत के साथ जीतकर सरकार बनाकर वापस आएगी इसमें सपा-बसपा, कांग्रेस किसी का भी कोई ठौर ठिकाना नहीं मिलेगा: योगी आदित्यनाथ

10:59 pm: जिस उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे, जनधन की हानि होती थी वहां पिछले पौने दो वर्ष के अंदर एक भी दंगा नहीं हुआ तो स्वाभाविक रूप से तनाव समाप्त हुआ है, सारे पर्व-त्यौहार शांतिपूर्वक ढंग से हुए हैं। होली, दिवाली, शिवरात्रि, बकरीद, मोहर्रम, गुरुनानक देव की जयंति, गोविंद सिंह जी की जयंती आदि ये सभी कर्यक्रम बहुत शांतिपूर्वक ढंग से यूपी में संपन्न हुए हैं: मुस्लिम समुदाय में तनाव को लेकर बोले योगी आदित्यनाथ

10:54 pm: रामजन्मभूमि और तीन तलाक की समस्या का सामाधान होने का मतलब इस देश के अंदर तुष्टिकरण की राजनीति हमेशा-हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी और इससे चिंचित होकर कांग्रेस और तथाकथित धर्मनिरपेक्षतावादी नहीं चाहते कि इन समस्याओं का समाधान हो: योगी आदित्यनाथ

10:53 pm: सवाल चुनाव में फायदे या नुकसान का नहीं है। महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि ये आस्था का देश है और इस आस्था का सम्मान होना चाहिए। ये आस्था और अनास्था की लड़ाई है। ये आस्था जो हमें भगवान राम के साथ जोड़ती है, दूसरी तरफ अनास्था जो तोड़ रही है, विध्वंसकारी रही है, विदेशी और विधर्मी रही है। मुझे लगता है कि उस आस्था ने विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारी, आज भी हिम्मत नहीं हारेगी। रामजन्मभूमि मुद्दे का ठोस समाधान निकलेगा और अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण अवश्य होगा: योगी आदित्यनाथ

10:51 pm: यह सुप्रीम कोर्ट में सब-जूडिस मामला है। सब-जूडिस मामलों में संसद में चर्चाएं नहीं होती। हम लोग फिर भी न्यायालय पर छोड़ रहे हैं। अच्छा होता देश में सौहार्द के लिए न्यायालय 1994 की तत्कालीन सरकार ने जो एफिडेविट दिया था, उसके आधार पर न्याय दे देता, तो देश के अन्दर बहुत अच्छा मैसेज जाता। बहुत अच्छा उदाहरण प्रस्तुत होता। लेकिन यह अनावश्यक लेट होने से जनता का धैर्य जवाब देने की स्थिति की ओर बढ़ रहा है। यह जन आस्था का विषय है। हम जन आस्था का सम्मान करते हैं: अयोध्या पर अध्यादेश नहीं लाने के मामले पर योगी आदित्यनाथ

10:49 pm: रामजन्भूमि के मुद्दे पर अनावश्यक देरी जनता के धैर्य के साथ-साथ उनका विश्वास का संकट खड़ा करता है। मैं कहना चाहता हूं कि न्यायालय फैसला जल्दी करे, और अगर नहीं कर सकता तो इसे हमें सौंप दे। हम 24 घंटे के अन्दर रामजन्भूमि विवाद का समाधान कर देंगे। 25वां घंटा नहीं लगेगा: योगी आदित्यनाथ

10:47 pm: अब अनावश्यक रूप से बंटवारे का प्रश्न खड़ा करके इसे नए विवाद का जरिया बनाया गया। हम सुप्रीम कोर्ट से फिर कहेंगे कि न्याय समय पर देने से लोगों में संतुष्टि होती है, सौहार्द का कारण बनता है, जन-विश्वास का प्रतीक बनता है। लेकिन न्यायालय में जब अनावश्यक लेट होता है तो संस्थाएं जन विश्वास खोती हैं: राम मंदिर मुद्दे पर योगी आदित्यनाथ

10:42 pm: यह विवाद प्रशासनिक नहीं, न्यायिक प्रणाली का हिस्सा बन चुका है। हमने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है, फिर अपील करूंगा कि रामजन्मभूमि मामले का जल्द पटाक्षेप होना बहुत आवश्यक है। 30 सितम्बर 2010 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने जो फैसला दिया, वह जमीन के बंटवारे का नहीं था। केवल साबित करना था कि बाबरी ढांचा किसी हिन्दू मंदिर या स्मारक को तोड़कर बनाया गया था। उच्च न्यायालय के आदेश पर ए.एस.आई ने उत्खनन किया और साबित किया कि किसी प्राचीन हिन्दू स्मारक को तोड़ कर बाबरी ढांचा बनाया गया था: योगी आदित्यनाथ

10:36 pm: हाथी साइकिल पर चढ़ेगा तो पंक्चर ही होगा: सपा-बसपा के गठबंधन और मायावती के पीएम पद की दावेदारी पर सीएम योगी का तंज

10:35 pm: गठबंधन की कवायद आज की नहीं है। जब भी सरकार मजबूत होती है, तो इस प्रकार की कवायद शुरू हो जाती है। मुझे आश्चर्य है कि मुलायम सिंह जी चुप क्यों हैं। 2014 में वह पीएम के पद के उम्मीदवार थे। आज समाजवादी पार्टी भी उन्हें मानती है कि नहीं? मुलायम बयान नहीं दे रहे हैं, शायद संकोच में पड़े होंगे, उन्हें बयान जरूर देना चाहिए: योगी आदित्यनाथ

yogi adityanath
yogi adityanath

10:26 pm: विगत दो वर्ष के अंदर सवा दो लाख नौकरियां हमने उत्तर प्रदेश के अंदर दी है। एक भी नौकरी पर कोई व्यक्ति प्रश्न खड़ा नहीं कर सकता और हमने पहले ही इस बात का ऐलान किया था कि अगर नौकरी के नाम पर कहीं वसूली होगी तो उस व्यक्ति को ना केवल जेल भेजेंगे बल्कि उसकी संपत्ति भी हम जब्त करेंगे: योगी आदित्यनाथ

10:22 pm: उत्तर प्रदेश का एक-एक मतदाता जानता है कि सपा-बसपा का गठबंधन भ्रष्टाचार का गठबंधन है। यह गठबंधन अराजकता, प्रदेश के विकास को अवरुद्ध करने वाला और स्वार्थों का गठबंधन है: योगी आदित्यनाथ

10:13 pm: आज राहुल गांधी को इस बात का अहसास होने लगा है कि अगर हिन्दुस्तान में रहना है, तो जनेऊ और टीका दिखाना ही पड़ेगा और मंदिर जाना ही पड़ेगा। राहुल ने साबित कर दिया कि पंडित नेहरू गलत थे: योगी आदित्यनाथ

10:12 pm: राहुल गांधी अपने को 'एक्सिडेंटल हिन्दू' कहते थे। अब उन्होंने 'एक्सिडेंटल हिन्दू' से 'जनेऊधारी हिन्दू' तक की यात्रा की है। यह हमारी वैचारिक विजय है: योगी आदित्यनाथ

10:07 pm: मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी ने जो काम किए है वो अभूतपूर्व है। दुनिया में अब भारत की पहचान है, मोदी जी के नाम पर, उनके काम पर, उनके पुरुषार्थ और उनके परिश्रम से भारत को नई पहचान मिली है: योगी आदित्यनाथ

10:06 pm: जिन्होंने जमीन पर, पानी में, हवा में, अंतरिक्ष में और धरती के नीचे से पैसे की लूट मचाई। जो लोग मोदी जी पर उंगली उठा रहे हैं, उनके परिवार के इतिहास और डीएनए में भ्रष्टाचार है। वे विकास से लोगों का ध्यान हटाना चाहते हैं: योगी आदित्यनाथ

10:04 pm: इस बार बुआ-बबुआ एक ओर हैं, भाई-बहन भी एक गठबंधन बना के आ रहे हैं। महागठबंधन खड़ा करके जातिवाद की सबसे खराब लड़ाई भी अगर लड़ी जाएगी तो यह लड़ाई 70-30 की होने जा रही है, जिसमें 70 प्रतिशत बीजेपी के पक्ष में होंगे और 30 प्रतिशत गठबंधन के पक्ष में होंगे: योगी आदित्यनाथ

10:02 pm: उत्तर प्रदेश में 2014 के लोकसभा चुनाव और उसके बाद 2017 विधानसभा चुनाव में दो लड़के साथ आए थे, दोनों बुरी तरह परास्त हुए थे: योगी आदित्यनाथ

वीडियो में देखें अपने ऊपर लगे ‘आरोपों’ पर क्या हैं योगी आदित्यनाथ के जवाब-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत