1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हो गया फैसला! आम आदमी पार्टी इस दिन जारी कर सकती है लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की लिस्ट

हो गया फैसला! आम आदमी पार्टी इस दिन जारी कर सकती है लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की लिस्ट

 Reported By: Bhaskar Mishra Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 26, 2024 04:25 pm IST,  Updated : Feb 26, 2024 06:49 pm IST

आम आदमी पार्टी जल्द ही आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है। इसे लेकर पार्टी की बैठक भी होने वाली है। आइए जानते हैं क्या है इस मामले में नया अपडेट।

आप जल्द जारी करेगी उम्मीदवारों की लिस्ट। - India TV Hindi
आप जल्द जारी करेगी उम्मीदवारों की लिस्ट। Image Source : PTI

निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 का ऐलान कभी भी किया जा सकता है। इससे पहले सभी राजनीतिक दलों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। समाजवादी पार्टी समेत कई दलों की ओर से अपने उम्मीदवारों का भी ऐलान कर दिया गया है। इस बीच खबर आई है कि आम आदमी पार्टी की ओर से भी जल्द ही लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों का ऐलान किया जा सकता है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी अपडेट।

कल हो सकता है प्रत्याशियों का ऐलान

आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कल मंगलवार को कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, कल दोपहर में AAP की PAC की मीटिंग होगी। इसमें लोकसभा उम्मीदवारों के नाम को लेकर चर्चा होगी। जानकारी के मुताबिक, इसके बाद कल आम आदमी पार्टी अपने लोकसभा उम्मीदवारों के नाम जारी कर देगी।

गठबंधन का फॉर्मूला

कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन के तहत दिल्ली में आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली पर चुनाव लड़ेगी। वहीं कांग्रेस को पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक की सीट मिली है। इसके साथ ही गोवा में दोनों सीटों पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी। वहीं गुजरात की 24 सीटों पर कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी और दो सीटों पर आप के उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे। इसके साथ ही हरियाणा की 9 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार उतरेंगे, वहीं कुरुक्षेत्र की लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी।

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेंगी दोनों पार्टियां

वहीं अभी तक माना जा रहा था कि चंडीगढ़ की लोकसभा सीट आम आदमी पार्टी के खाते में जा सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। यहां से अब कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार मैदान में उतरेगा। हालांकि पंजाब में दोनों पार्टियों के बीच समझौता नहीं हुआ है। यहां दोनों दल एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इस गठबंधन का ऐलान करते हुए दोनों पार्टियों के नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस की। 

ये भी पढ़ें- यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले राज्यसभा के लिए मचा है घमासान, कल होगा फैसला

अरुणाचल प्रदेश में भी लगा कांग्रेस को झटका, 2 विधायक हुए बीजेपी में शामिल; NPP के भी 2 विधायकों ने पलटा पाला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत