1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. AAP सांसद संजय सिंह सुबह 10 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- करेंगे कई खुलासे

AAP सांसद संजय सिंह सुबह 10 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- करेंगे कई खुलासे

 Reported By: Bhaskar Mishra, Edited By: Avinash Rai
 Published : Apr 04, 2024 10:12 pm IST,  Updated : Apr 05, 2024 06:30 am IST

दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को कोर्ट ने जमानत दे दी है। जेल से बाहर आने के बाद बुधवार को उन्होंने प्रेस को संबोधित किया। इस बीच अब संजय सिंह ने कहा कि शुक्रवार की सुबह वो 10 बजे प्रेस को संबोधित करेंगे और कई खुलासे करेंगे।

AAP MP Sanjay Singh will hold press conference at 10 am claims to make many revelations- India TV Hindi
संजय सिंह सुबह 10 बजे प्रेस को करेंगे संबोधित Image Source : PTI

दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। जमानत मिलने के बाद बुधवार को संजय सिंह जेल से बाहर निकले। इसके बाद वो अरविंद केजरीवाल के घर गए और उनकी पत्नी सुनीत केजरीवाल से मुलाकात की और उनके आशीर्वाद लिए। इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सब पूरी ईमानदारी के साथ बाहर आएंगे और जेल के ताले टूटेंगे। उन्होंने इस दौरान कहा कि अरविंद केजरीवाल, आतिशी और सौरभ सभी ने कहा है कि हमने कोई शराब घोटाला नहीं किया है।

संजय सिंह सुबह 10 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

इस बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह शुक्रवार की सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। दरअसल आम आदमी पार्टी के अधिकारिक सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की गई है। इस बाबत पोस्ट करते हुए AAP ने लिखा, 'कल शेर सुबह 10 बजे दहाड़ेगा, कल संजय सिंह करेंगे सबसे बड़ा Expose।' प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कई बड़े खुलासे करने का दावा किया है। बता दें कि संजय सिंह ने बुधवार को प्रेस को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा ऐसा कह रही क्योंकि उन्होंने घोटाला किया था। शरद रेड्डी से 55 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी। उन्होंने 55 करोड़ रुपये के डेक पर पिन लगा दी है और भाजपा ने उन्हें राजा बना दिया। बुधवार को संजय सिंह ने कहा कि ऐसे व्यक्ति पर सवाल उठाए जा रहे हैं जिसने देश की सेवा करने के लिए अपनी आईआरएश की नौकरी छोड़ दी। 

भाजपा और हिमंत बिस्वा सरमा पर बरसे मनीष सिसोदिया

उन्होंने कहा कि भाजपा का नाम भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि बंगारू जनता पार्टी है। भाजपा के लिए मेरा एक नारा है- जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी, वो उतना बड़ा पदाधिकारी। संजय सिंह ने कहा, मुझे भाजपा के लोगों और उनके कार्यकर्ताओं पर दया आ रही है। साथ ही हिमंत बिस्वा सरमा को लेकर उन्होंने कहा हिमंत बिस्वा सरमा के भ्रष्टाचार को लेकर क्या कहेंगे। एक तरफ जहां उनके कार्यकर्ता परेड करने की तैयारी कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी हिमंत बिस्वा सरमा को गले लगा रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत