1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. AAP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए किया बड़ा ऐलान, कांग्रेस को दिया झटका

AAP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए किया बड़ा ऐलान, कांग्रेस को दिया झटका

 Published : Oct 09, 2024 04:12 pm IST,  Updated : Oct 09, 2024 04:42 pm IST

हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिली है। वहीं, अब AAP ने भी कांग्रेस को झटका दिया है और दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है।

आम आदमी पार्टी ने दिया कांग्रेस को झटका। - India TV Hindi
आम आदमी पार्टी ने दिया कांग्रेस को झटका। Image Source : PTI

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम मंगलवार को जारी कर दिए गए हैं। हरियाणा में कांग्रेस को करारी हार मिली है तो वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी पार्टी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। अब कांग्रेस की इस हार के बाद INDI अलायंस के दलों की ओर से भी पार्टी पर जमकर निशाना साधा जा रहा है। अब आम आदमी पार्टी ने भी कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। AAP की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा है कि पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में अकेले ही मैदान में उतरेगी।

कांग्रेस पार्टी ओवर कॉन्फिडेंट- प्रियंका कक्कड़

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा है कि हम दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे। प्रियंका ने कांग्रेस पार्टी को ओवर कॉन्फिडेंट भी बता दिया। उन्होंने कहा कि एक तरफ अति आत्मविश्वास वाली कांग्रेस है और दूसरी तरफ अहंकारी बीजेपी है। प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि हमने दिल्ली में जो पिछले 10 साल में किया है उसके आधार पर चुनाव लड़ेंगे।

कभी भी अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी मंगलवार को कहा कि हरियाणा में चुनाव परिणाम का सबसे बड़ा सबक ये है कि चुनावों में कभी भी अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा था कि हरियाणा में चुनाव के नतीजे को लेकर कहा था  कि सबसे बड़ा सबक यही है कि किसी को भी चुनाव में अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए। हर चुनाव और हर सीट मुश्किल होती है।

कब है दिल्ली में चुनाव?

दिल्ली में अगले साल 2025 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव का आयोजन होने की उम्मीद की जा रही है। साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने केंद्रशासित प्रदेश की 70 में से 62 सीटें जीती थीं। वहीं, भाजपा को 8 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। कांग्रेस का प्रदेश में खाता भी नहीं खुला था। वहीं, हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने प्रदेश की सभी 7 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल कर ली थी।

ये भी पढ़ें- 'किसी चुनाव को हल्के में न लें', हरियाणा में कांग्रेस की हार पर केजरीवाल ने कह दी ऐसी बात


हरियाणा चुनाव में मिली हार तो AAP ने भी कांग्रेस पर कसा तंज, 'हमारी हसरत का ख्याल रखते तो और बात होती'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत