1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अखिलेश ने यूपी चुनाव में BJP की जीत को बताया छल, सोशल मीडिया पर ऐसे कसा तंज

अखिलेश ने यूपी चुनाव में BJP की जीत को बताया छल, सोशल मीडिया पर ऐसे कसा तंज

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 15, 2022 04:25 pm IST,  Updated : Mar 15, 2022 04:31 pm IST

अखिलेश ने ट्वीट में कहा "पोस्टल बैलेट डालने वाले हर उस सच्चे सरकारी कर्मी, शिक्षक और मतदाता का धन्यवाद जिसने पूरी ईमानदारी से हमें वोट दिया। सत्ताधारी याद रखें, छल से बल नहीं मिलता।"

Akhilesh Yadav- India TV Hindi
Akhilesh Yadav Image Source : PTI FILE PHOTO

Highlights

  • अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव में बीजेपी की जीत पर उठाए सवाल
  • डाक मतपत्र में सपा-गठबंधन को मिले 51.5 प्रतिशत वोट मिलने का किया दावा
  • अखिलेश ने बीजेपी की जीत पर साधा निशाना

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल में संपन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों पर परोक्ष रूप से सवाल उठाते हुए आगाह किया कि सत्ताधारी लोग यह याद रखें कि छल से बल नहीं मिलता। अखिलेश ने मंगलवार को ट्वीट में दावा किया कि डाक मतपत्र के लिहाज से सपा गठबंधन को 304 सीटें मिलनी चाहिए जो चुनाव के नतीजों का सच बयान कर रही हैं।

उन्होंने ट्वीट में कहा " डाक मतपत्र में सपा-गठबंधन को मिले 51.5 प्रतिशत वोट व उनके हिसाब से 304 सीटों पर हुई सपा-गठबंधन की जीत, चुनाव का सच बयान कर रही है।" अखिलेश ने इसी ट्वीट में कहा "पोस्टल बैलेट डालने वाले हर उस सच्चे सरकारी कर्मी, शिक्षक और मतदाता का धन्यवाद जिसने पूरी ईमानदारी से हमें वोट दिया। सत्ताधारी याद रखें, छल से बल नहीं मिलता।"

स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी किया था ये दावा

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी सोमवार को दावा किया था कि डाक मतपत्र के लिहाज से सपा को 304 सीटें मिलनी चाहिए थी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर भी सवाल उठाए थे। हाल में संपन्न राज्य विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा और उसके गठबंधन के सहयोगियों को 403 में से कुल 273 सीटें मिली थीं जबकि समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगियों को कुल 125 सीटें ही मिल सकी थीं।

(इनपुट भाषा) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत