Andhra Pradesh Lok Sabha Election Results 2024: आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 सीटों पर मतों की गिनती जारी है। राज्य से NDA को बड़ा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। यहां बीजेपी ने तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) और अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण की जनसेना पार्टी के साथ चुनाव लड़ा है। बीजेपी 6, टीडीपी 17 और जनसेना 2 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
- Hindi News
- भारत
- राजनीति
- Andhra Pradesh Lok Sabha election Results 2024 Live: PM मोदी और अमित शाह ने TDP प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को फोन कर दी बधाई: TDP सूत्र
Andhra Pradesh Lok Sabha election Results 2024 Live: PM मोदी और अमित शाह ने TDP प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को फोन कर दी बधाई: TDP सूत्र
आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 सीटें हैं। यहां बीजेपी 6, टीडीपी 17 और जनसेना 2 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आंध्र प्रदेश में बदलाव देखने को मिल रहा है।
Andhra Pradesh Lok Sabha election Results 2024 Live
-
6:00 PM (IST) Jun 04, 2024
आंध्र प्रदेश की 19 सीटों पर भाजपा गठबंधन चल रहा आगे
आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों में से भाजपा गठबंधन 19 सीटों पर आगे चल रहा है। इसमें से 2 सीटें भाजपा ने जीत ली हैं और 1 पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं उसकी सहयोगी पार्टी तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) 15 सीटों पर आगे है और 1 सीट जीत चुकी है। इसके अलावा वाईएसआरपी 4 सीटों पर लीड कर रही है। जबकि जनसेना पार्टी 2 सीटों पर लीड कर रही है।
-
3:25 PM (IST) Jun 04, 2024
BJP नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात
-
2:57 PM (IST) Jun 04, 2024
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी को दी बधाई
-
2:26 PM (IST) Jun 04, 2024
आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों का रुझान
-
2:24 PM (IST) Jun 04, 2024
PM मोदी और अमित शाह ने एन चंद्रबाबू नायडू को फोन कर बधाई दी: TDP सूत्र
-
1:46 PM (IST) Jun 04, 2024
विधानसभा चुनाव में TDP की पहली जीत
तेलुगू देशम पार्टी के बचैया चौधरी ने राजामुंद्री ग्रामीण विधानसभा सीट जीत ली है। 2024 के आंध्र प्रदेश चुनाव में पार्टी की यह पहली विधासभा सीट जीत है। उन्होंने वाईएसआरसीपी के नेता तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सी वेणु गोपाल कृष्णा को हराया है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार चौधरी ने मतगणना के 20 दौर के बाद 64,090 मतों के अंतर से विजय हासिल की है। उन्हें 1,29,060 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी वाईएसआरसीपी प्रत्याशी को 64,090 मत मिले।
-
1:06 PM (IST) Jun 04, 2024
नरसापुरम लोकसभा सीट पर BJP आगे
आंध्र प्रदेश की नरसापुरम लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा आगे चल रहे हैं। यहां उनका मुकाबला वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुडुरी उमाबाला से हो रहा है।
-
12:41 PM (IST) Jun 04, 2024
वाई एस जगन मोहन रेड्डी आगे
वाई एस जगन मोहन रेड्डी पुलिवेंदुला विधानसभा क्षेत्र में TDP के अपने प्रतिद्वंद्वी रवि से 5,175 मतों से आगे चल रहे हैं।
-
12:31 PM (IST) Jun 04, 2024
आंध्र प्रदेश में सत्ता के करीब TDP
-
11:52 AM (IST) Jun 04, 2024
लोकसभा चुनाव में NDA को बढ़त
आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी आंध्र प्रदेश में बड़ा फेरबदल करने जा रही है। राज्य की 25 लोकसभा सीट में से 16 पर TDP ने बढ़त बना ली है। NDA गठबंधन कुल 21 सीटों पर आगे चल रहा है।
-
11:41 AM (IST) Jun 04, 2024
आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में TDP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा
-
11:33 AM (IST) Jun 04, 2024
आंध्र प्रदेश में बन रही है NDA की सरकार
-
11:23 AM (IST) Jun 04, 2024
TDP कार्यकर्ताओं का जश्न
-
11:12 AM (IST) Jun 04, 2024
आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में TDP को बढ़त
-
11:01 AM (IST) Jun 04, 2024
आंध्र प्रदेश में दिख रहा बदलाव
आंध्र प्रदेश में हुए लोकसभा चुनावों में बदलाव साफ नजर आ रहा है। रुझानों में राज्य की 25 सीटों में से अधिकतर पर बीजेपी और टीडीपी के गठबंधन NDA को बढ़त मिलती हुई दिख रही है।
-
10:01 AM (IST) Jun 04, 2024
आंध्र प्रदेश में TDP आगे
आंध्र प्रदेश की कुल 175 विधानसभा सीट में से तेलुगू देशम पार्टी 20 विधानसभा सीट पर आगे है। टीडीपी की सहयेागी जनसेना 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राजमुंदरी ग्रामीण विधानसभा सीट पर टीडीपी उम्मीदवार जी बुचैया चौधरी वाईएसआरसीपी के अपने प्रतिद्वंद्वी एवं मंत्री सी श्रीनिवास से आगे हैं।
-
9:48 AM (IST) Jun 04, 2024
आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के रुझान
-
9:14 AM (IST) Jun 04, 2024
आंध्र प्रदेश में TDP और जनसेना को बढ़त
-
8:56 AM (IST) Jun 04, 2024
TDP को बढ़त
आंध्र प्रदेश में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव के नतीजों में TDP को बड़ा फायदा होता दिख रहा है। शुरुआती रुझानों में TDP 13 सीटों पर आगे चल रही है।
-
8:22 AM (IST) Jun 04, 2024
आंध्र प्रदेश में TDP 2 सीटों पर आगे
आंध्र प्रदेश में तेलगु देशम पार्टी 2 सीटों पर आगे चल रही है।
-
8:16 AM (IST) Jun 04, 2024
शुरुआती रुझानें में NDA को बढ़त
लोकसभा चुनाव को लेकर मतों की गिनती शुरू होते ही शुरुआती रुझान आने लगे हैं। शुरुआती रुझानें में NDA को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है।
-
8:01 AM (IST) Jun 04, 2024
आंध्र प्रदेश में शुरू हुई वोटों की गिनती
आंध्र प्रदेश में मतों की गिनती शुरू हो गई है।
-
7:50 AM (IST) Jun 04, 2024
लोकसभा के साथ सामने आएंगे विधानसभा चुनाव के नतीजे
आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव के नतीजे भी सामने आएंगे। यहां विधानसभा की 175 सीटें हैं।
-
6:33 AM (IST) Jun 04, 2024
आंध्र प्रदेश में मतों की गिनती
आंध्र प्रदेश में में कुछ देर बाद मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
-
6:18 AM (IST) Jun 04, 2024
आंध्र प्रदेश की लोकसभा सीटें
अराकू , श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापट्टनम , अनकापल्ली, काकीनाडा, अमलापुरम, राजमुंदरी, नरसापुरम, एलुरु, मछलीपट्टनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, नरसरावपेट, बापटला , ओंगोल, नांदयाल, कुरनूल, अनंतपुर, हिंदूपुर , कडप्पा , नेल्लोर, तिरुपति, राजमपेट, चित्तूर