Andhra Pradesh, Odisha Assembly Election Results Live: आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हुए विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ दलों को बड़ा झटका लगा है। मतगणना के मुताबिक, ओडिशा में जहां बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, वहीं आंध्र प्रदेश में टीडीपी ने सीएम जगन मोहन रेड्डी के किले को ध्वस्त कर दिया है। पिछले विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई YSRCP को 20 सीटें जुटाने में भी दिक्कत हुई है। आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है।