1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'हम पासपोर्ट का रंग नहीं, खून के रिश्ते मानते हैं', जानें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने और क्या कहा

'हम पासपोर्ट का रंग नहीं, खून के रिश्ते मानते हैं', जानें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने और क्या कहा

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 08, 2023 03:42 pm IST,  Updated : Jan 08, 2023 03:54 pm IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में रंग की राजनीति के सवाल पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह ये मानते हैं कि कोई भी भारतीय किसी भी जाति, धर्म, संप्रदाय का हो वह भारतीय है। हम भविष्य में काम करने की बात करते हैं तब हम ABC की बात करते हैं।

Anurag Thakur- India TV Hindi
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर Image Source : ANI

इंदौर: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रंग की राजनीति के सवाल पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा, 'दुनिया के किसी भी देश में कोई भी भारतीय किसी भी जाति, धर्म, संप्रदाय का हो वह भारतीय है। वह हमारे परिवार का हिस्सा है। इसलिए हम एक होकर देश के लिए काम कर रहे हैं।' अनुराग ने ये बात इंदौर में कही।

उन्होंने कहा, 'जब हम भविष्य में काम करने की बात करते हैं तब हम ABC की बात करते हैं। इसमें A का मतलब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, B का मतलब ब्लॉकचैन और C का मतलब क्लाउड कंप्यूटिंग है। 21वीं सदी में नई तकनीक से काम के नए क्षेत्र बनेंगे।'

दुनिया भारत की ओर देख रही है: अनुराग

अनुराग ने कहा, 'समय आ गया है जब पीएम मोदी विश्व स्तर पर सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। दुनिया भारत की ओर देख रही है और भारतीय प्रवासियों से हमारा अनुरोध है, आइए मिलकर काम करें। आपके पास संसाधन हैं, हमारे पास जनशक्ति है। आइए तकनीक के माध्यम से काम करें, न केवल भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए।'

ठाकुर ने कहा, 'जब पीएम ने ब्रेन ड्रेन की बात की, तो 1.4 बिलियन भारतीयों से ब्रेन गेन की भी बात की। दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आए कई भारतीयों से मिलने के दौरान, हम इन विचारों के बारे में बात कर रहे थे कि हम कैसे एक साथ काम कर सकते हैं, भारत के विकास में योगदान दे सकते हैं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत