1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'इस्लाम में शादी एक कॉन्ट्रैक्ट है, हिंदुओं में जन्म-जन्म का साथ है, क्या आप सबको मिला देंगे?' जानें और क्या बोले ओवैसी

'इस्लाम में शादी एक कॉन्ट्रैक्ट है, हिंदुओं में जन्म-जन्म का साथ है, क्या आप सबको मिला देंगे?' जानें और क्या बोले ओवैसी

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 27, 2023 04:01 pm IST,  Updated : Jun 27, 2023 04:01 pm IST

AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि संविधान में धर्मनिरपेक्षता की बात है। इस्लाम में शादी एक कॉन्ट्रैक्ट है, हिंदुओं में जन्म-जन्म का साथ है। क्या आप सबको मिला देंगे।

Asaduddin Owaisi- India TV Hindi
असदुद्दीन ओवैसी Image Source : ANI

हैदराबाद: AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री को यह समझने की जरूरत है कि अनुच्छेद 29 एक मौलिक अधिकार है, मुझे लगता है प्रधानमंत्री को यह समझ नहीं आया। संविधान में धर्मनिरपेक्षता की बात है। इस्लाम में शादी एक कॉन्ट्रैक्ट है, हिंदुओं में जन्म-जन्म का साथ है। क्या आप सबको मिला देंगे? भारत की विविधता को वे एक समस्या समझते हैं।' PM मोदी की UCC पर की गई टिप्पणी पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ये बयान दिया। 

पीएम मोदी को पाकिस्तान से इतनी मोहब्बत क्यों?- ओवैसी

ओवैसी ने कहा, 'प्रधानमंत्री को पाकिस्तान से इतनी मोहब्बत क्यों है? उन्हें अपनी सोच का सॉफ्टवेयर बदलना चाहिए। भारत के मुसलमान को पाकिस्तान, मिस्र से क्या करना है? आप क्या उन्हें बड़ा और हमें कम समझ रहे हैं क्या? यह तो देश विरोधी बात है।'

ओवैसी ने कहा, 'डिफरेंट सेट ऑफ रूल्स: हिन्दू डिवाइडेड सेट टैक्स रिबेट सिर्फ हिन्दुओं को क्यों मिला? क्या ये राइट टू इक्वलिटी के खिलाफ नहीं है क्या। आर्टिकल 29 फंडामेंटल राइट है, पीएम को समझना चाहिए। बेसिक स्ट्रक्चर का हिस्सा है। इस्लाम में शादी कॉन्ट्रैक्ट है, क्रिश्चियन में ईडू बोलते हैं, हिन्दू जन्म जन्म का साथ कहते हैं। पोलरिसम और डायवरसिटी को UCC के लिए छोड़ देंगे। हिन्दू अनडिवाइडिड फैमिली राइट को रद्द करो।'

मणिपुर मुद्दे पर भी घेरा

ओवैसी ने कहा, 'मणिपुर को नही जा पा रहे हैं, आप 371 की बात कर रहे हैं। गुजरात में हिन्दू मुसलमान को घर नहीं बेच सकता। हिमाचल की किसान की जमीन को कोई बाहर राष्ट्र के लोग नहीं खरीद सकते। पंजाब में जा कर कहिए। मुस्लिम को टारगेट कर रहे हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा है कि आवश्यक धार्मिक प्रथाएं अगर लेकर आए तो कुरान की आयत को ओवररूल कैसे करेंगे।'

ये भी पढ़ें: 

नई मुश्किल में फंसे केजरीवाल? दिल्‍ली सीएम आवास की मरम्मत के CAG ऑडिट का आदेश

टमाटर ने लगाया शतक तो प्रियंका चतुर्वेदी ने किया कटाक्ष-देश की वित्त मंत्री टमाटर खाती हैं?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत