Assembly Elections 2026 LIVE: चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई। तमिलनाडु में TVK चीफ विजय आज गवर्नर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
वहीं, इस बार पश्चिम बंगाल के चुनाव में बड़ा बदलाव हुआ है। ममता बनर्जी की पार्टी TMC चुनाव हार गई है और BJP पहली बार यहां अपनी सरकार बनाने जा रही है। बंगाल के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा। असम की बात करें तो मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज गवर्नर से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।