1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीजेपी से जुड़ी बड़ी खबर, पश्चिम बंगाल के पर्यवेक्षक बनाए गए अमित शाह, जानें असम की जिम्मेदारी किसे मिली

बीजेपी से जुड़ी बड़ी खबर, पश्चिम बंगाल के पर्यवेक्षक बनाए गए अमित शाह, जानें असम की जिम्मेदारी किसे मिली

 Reported By: Devendra Parashar Written By: Rituraj Tripathi
 Published : May 05, 2026 02:07 pm IST,  Updated : May 05, 2026 03:01 pm IST

पश्चिम बंगाल और असम के लिए बीजेपी ने अपने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। ये पर्यवेक्षक, विधायक दल के नेता के चुनाव करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Amit Shah- India TV Hindi
अमित शाह Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी को शानदार जीत हासिल हुई है। ऐसे में दोनों ही राज्यों में सरकार बनना तय है। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह को अपना केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। 

असम के लिए क्या फैसला?

बीजेपी ने असम में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को अपना केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। बीजेपी ने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। 

पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के क्या रहे नतीजे?

पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को सामने आ गए। दोनों ही राज्यों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया और अब दोनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकार बनना तय है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने 207 सीटें हासिल की हैं और तृणमूल कांग्रेस केवल 80 सीटों पर ही सिमट गई। कांग्रेस को 2, AJUP को 2 और CPIM को एक सीट हासिल हुई है। यानी पश्चिम बंगाल में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार है।

असम में भी बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार है। यहां बीजेपी ने 82 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस ने 19 और BOPF ने 10 सीटों पर जीत हासिल की है। AGP ने 10 और AIUDF ने 2 सीटें हासिल की हैं। 

दोनों ही राज्यों में विपक्ष कमजोर है क्योंकि बीजेपी को प्रचंड जनादेश मिला है। हालांकि अभी दोनों राज्यों में सीएम का ऐलान होना है इसीलिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। अब देखना ये होगा कि असम और पश्चिम बंगाल में कौन विधायक दल का नेता बनता है और कौन राज्य का सीएम बनता है। बीजेपी ने पहले भी अपने फैसलों से जनता को चौंकाया है। इस बार क्या होगा, वह तो वक्त ही बताएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत