1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM मोदी से मिले बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सामने आई तस्वीर, जानें क्या कहा

PM मोदी से मिले बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सामने आई तस्वीर, जानें क्या कहा

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 21, 2026 06:25 pm IST,  Updated : Apr 21, 2026 06:40 pm IST

बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीर अपने एक्स हैंडल पर शेयर की है।

Samrat Chaudhary- India TV Hindi
सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी से मुलाकात की Image Source : SAMRAT CHAUDHARY/X

नई दिल्ली: बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी ने आज दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर भी सम्राट ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर की और कहा, "देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। विकसित भारत और समृद्ध बिहार के विजन पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री का स्नेह एवं सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान कर रहा है।"

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी मिले

सम्राट चौधरी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की। उन्होंने नितिन नवीन के साथ अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीर भी शेयर की और कहा, "नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात हुई। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रभारी सह माननीय सांसद विनोद ताबड़े की मौजूदगी रही।"

बता दें कि सम्राट चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। हालही में उन्होंने बंगाल में होने वाले चुनाव को लेकर भी पोस्ट किया था। उन्होंने कहा था, "युवा शक्ति का संकल्प, विकसित बंगाल का विकल्प! जब मेहनत और योग्यता के रास्ते में बाधाएं खड़ी हो जाएं, तब परिवर्तन ही समाधान बनता है। पश्चिम बंगाल का हर युवा आज सम्मानजनक अवसर और सुरक्षित भविष्य चाहता है। भाजपा का संकल्प स्पष्ट है, भ्रष्टाचार मुक्त नियुक्तियां, हर महीने ₹3000 की युवा सहायता, नए रोजगार के व्यापक अवसर, कटमनी और सिंडिकेट से मुक्ति। अब समय है डर को OUT और भरोसे को IN करने का। पश्चिम बंगाल के लोग एकजुट होकर बदलाव की इस यात्रा में भाजपा के साथ खड़ी है। जनता विकास, सम्मान व विश्वास के साथ नए बंगाल के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगी।"

गौरतलब है कि बिहार में हालही में बड़ा सियासी बदलाव हुआ है। यहां नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा चले गए हैं और सम्राट चौधरी को सीएम बनाया गया है। सम्राट, नीतीश के कार्यकाल में डिप्टी सीएम पद संभाल रहे थे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत