1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दमन, दीव, दादर और नगर हवेली में हुए चुनाव का आ गया रिजल्ट, भारी बहुमत से BJP ने दर्ज की जीत

दमन, दीव, दादर और नगर हवेली में हुए चुनाव का आ गया रिजल्ट, भारी बहुमत से BJP ने दर्ज की जीत

 Reported By: Nirnay Kapoor Edited By: Kajal Kumari
 Published : Nov 08, 2025 05:23 pm IST,  Updated : Nov 08, 2025 10:26 pm IST

केंद्र शासित प्रदेश दमन, दीव और दादरा एवं नगर हवेली में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने सभी प्रमुख स्थानीय निकायों में भारी बहुमत हासिल करते हुए क्लीन स्वीप किया है। जानें डिटेल्स...

भाजपा की बड़ी जीत- India TV Hindi
भाजपा की बड़ी जीत

दमन, दीव और दादरा एवं नगर हवेली में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने सभी प्रमुख स्थानीय निकायों में भारी बहुमत हासिल करते हुए क्लीन स्वीप किया है। दमन जिला पंचायत की 16 में से 15 सीटें, नगर परिषद की 15 में से 14 सीटें और सरपंच के 16 में से 15 पद भाजपा ने जीते। दीव जिले में, भाजपा ने जिला पंचायत की सभी 8 सीटें जीतकर शानदार जीत हासिल की। दादरा एवं नगर हवेली जिले में, पार्टी ने अपना दबदबा कायम रखते हुए जिला पंचायत की 26 में से 24 सीटें और नगर परिषद की सभी 15 सीटें जीतीं।

भाजपा की बड़ी जीत
Image Source : REPORTERभाजपा की बड़ी जीत

कांग्रेस ने लगाया था आरोप

स्थानीय निकाय चुनाव में भी भाजपा को मिली जीत से पहले कांग्रेस ने केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव में गलत तरीके से जीतने का आरोप लगाया है। दरअसल, बीजेपी ने कुल 122 सीटों में से 91 सीटें यानी क़रीब 75% बिना किसी विरोध के जीत लीं थी। इसके पीछे की वजह ये थी कि इन सीटों पर बीजेपी के ख़िलाफ़ कोई उम्मीदवार ही नहीं था।  कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ऐसा इसलिए हुए क्योंकि कांग्रेस के उम्मीदवारों के नामांकन फॉर्म खारिज कर दिए गए। कांग्रेस ने बीजेपी पर नामांकन फॉर्मों को रद्द किए जाने का आरोप लगाते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। 


पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं की सराहना की

प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट किया: "दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव के मेरे भाइयों और बहनों का आभार, जिन्होंने पूरे केंद्र शासित प्रदेश में सरपंच, जिला पंचायत और पार्षद चुनावों में भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन दिया। यह हमारी पार्टी के विकास एजेंडे के साथ केंद्र शासित प्रदेश के मज़बूत जुड़ाव को दर्शाता है। मैं ज़मीनी स्तर पर अपने मेहनती कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करता हूँ।"

कितनी हैं सीटें

केंद्र शासित प्रदेश में कुल 48 जिला पंचायत सीटें हैं, जिनमें से भाजपा ने 35 सीटें बिना विरोध के जीत लीं थीं। बता दें कि पांच साल पहले सीटों की यह संख्या केवल नौ थी। इसी तरह, 44 ग्राम पंचायत सीटों में से 30 और 30 नगरपालिका सीटों में से 26 सीटें भाजपा ने बिना विरोध के हासिल की थीं।

ये भी पढ़ें:
"क्या आप चाहते हैं कि बिहार का मुख्यमंत्री 'घुसपैठिये' से तय हो?" सीमांचल में गरजे अमित शाह, जानें क्या-क्या बोले
समस्तीपुर: कचरे में बड़ी संख्या में मिली मॉक पोल की VVPAT पर्चियां, आरजेडी ने चुनाव आयोग को घेरा, एआरओ सस्पेंड; FIR के आदेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत