1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले को आज फाइनल कर सकती है BJP, जेडीएस ने की है ये डिमांड

कर्नाटक में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले को आज फाइनल कर सकती है BJP, जेडीएस ने की है ये डिमांड

 Reported By: Devendra Parashar, Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Mar 19, 2024 10:42 am IST,  Updated : Mar 19, 2024 10:52 am IST

कर्नाटक में बीजेपी आज शीट शेयरिंग के फॉर्मूले को फाइनल कर सकती है। वहीं जेडीएस की हासन, मांडया और कोलार सीट की डिमांड है।

BJP- India TV Hindi
सीट शेयरिंग के फॉर्मूले को आज फाइनल कर सकती है BJP Image Source : FILE

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। कर्नाटक में बीजेपी आज शीट शेयरिंग के फॉर्मूले को फाइनल कर सकती है। वहीं जेडीएस की हासन, मांडया और कोलार सीट की डिमांड है। 

कर्नाटक में कितनी लोकसभा सीटें? 

कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटें हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने यहां कुल 26 सीटें जीती थीं। जिसमें 25 केवल बीजेपी ने ही जीती थीं। वहीं जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन को महज 2 सीट मिली थी। इस चुनाव में जेडीएस, बीजेपी के साथ चुनाव लड़ रही है। 

इस बार भी एनडीए अपने बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा है लेकिन इंडी गठबंधन से उसे कांटे की टक्कर मिलेगी। 

क्यों अहम है कर्नाटक?

कर्नाटक को दक्षिण का द्वार माना जाता है। लोकसभा चुनावों में कर्नाटक की भूमिका अहम है। ये आईटी का हब है और देश की इकोनॉमी में इसका योगदान अहम है। फिलहाल यहां कांग्रेस की सत्ता है लेकिन बीजेपी लोकसभा चुनावों में यहां जीतने की पुरजोर कोशिश में लगी है। 

इसके अलावा चुनाव में कर्नाटक एक निर्णायक भूमिका निभा सकता है। यहां लोकसभा की 28 सीटें हैं। जो भी पार्टी इन सीटों पर ज्यादा से ज्यादा अधिकार जमाएगी, उसे बहुमत मिलने में बढ़त हासिल हो सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत