1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तीन सीटों पर होने हैं विधानसभा उपचुनाव, बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट; देखें यहां

तीन सीटों पर होने हैं विधानसभा उपचुनाव, बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट; देखें यहां

 Published : Aug 14, 2023 02:27 pm IST,  Updated : Aug 14, 2023 03:02 pm IST

भाजपा ने आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बता दें कि केरल के पुथुपल्ली, उत्तर प्रदेश के घोसी और उत्तराखंड के बागेश्वर, इन तीन सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

भाजपा ने आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बता दें कि केरल के पुथुपल्ली, उत्तर प्रदेश के घोसी और उत्तराखंड के बागेश्वर, इन तीन सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं। इन सीटों पर होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए ही बीजेपी ने अपने कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की है। जारी की गई लिस्ट के मुताबिक लिनजिनलाल जी केरल के पुथुपल्ली से चुनाव लड़ेंगे, दारा सिंह चौहान उत्तर प्रदेश के घोसी से चुनाव लड़ेंगे और पार्वती दास उत्तराखंड के बागेश्वर से चुनाव लड़ेंगी। 

इस तारीख को हो उपचुनाव 

उत्तर प्रदेश में मऊ की घोसी सीट पर 5 सितंबर को उपचुनाव होना है। भाजपा ने इस सीट पर दारा सिंह चौहान को चुनाव रण में उतारा है। बता दें कि दारा सिंह चौहान ने बीते दिनों बीजेपी का दामन थामा था। पार्टी की तरफ से चौहान के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि मऊ की घोसी विधानसभा सीट से दारा सिंह चौहान समाजवादी पार्टी से विधायक रहे हैं। आने वाले लोकसभी इलेक्शन में उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों की भी सबसे अहम भूमिका होगी।  

पहली भी था इस सीट पर भाजपा का कब्जा
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर पांच सितंबर को विधानसभा उपचुनाव होने वाला है। बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इस सीट से उम्मीदवार की घोषणा कर दी गई है। इस सीट से पार्वती दास चुनावी मैदान में उतरेंगी। बता दें कि इस सीट पर पहले भी भाजपा का ही कब्जा था। इस सीट पर चंदन रामदास भाजपा के टिकट पर लगातार चार बार विधायक चुने गए थे, जिनका अप्रैल में बीमारी से निधन हो गया था। जिस कारण खाली हुई बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। 

इसी तरह केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। इस सीट पर भी पांच सितंबर को मतदान होगा। इस सीट पर कांग्रेस की तरफ से केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन ताल ठोक रहे हैं। वहीं, भाजपा ने लिनजिनलाल जी को इस सीट पर चुनावी जंग में हुंकार भरने के लिए उतारा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत