1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP on Congress: कांग्रेस की हल्ला बोल रैली पर बीजेपी नेता शहजाद का तंज, कहा: 'NASA भी हैरान, फुस्स हो चुके रॉकेट को बार-बार कैसे लॉन्च कर रही कांग्रेस?'

BJP on Congress: कांग्रेस की हल्ला बोल रैली पर बीजेपी नेता शहजाद का तंज, कहा: 'NASA भी हैरान, फुस्स हो चुके रॉकेट को बार-बार कैसे लॉन्च कर रही कांग्रेस?'

 Published : Sep 04, 2022 01:01 pm IST,  Updated : Sep 04, 2022 01:01 pm IST

BJP on Congress: वहीं दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की हल्ला बोल रैली से पहले राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया, 'राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त प्रजा महंगाई से त्रस्त।

Shehzad Poonawalla- India TV Hindi
Shehzad Poonawalla Image Source : FILE

Highlights

  • BJP प्रवक्ता शहजाद ने ट्वीट कर साधा निशाना
  • दिल्ली के रामलीला मैदान में हो रही है कांग्रेस की हल्ला-बोल रैली
  • पूनावाला ने कहा कि हल्ला बोल रैली 'राहुल रीलॉन्चिंग' का पांचवा सीजन है

BJP on Congress: कांग्रेस की हल्ला-बोल रैली पर भारतीय जनता पार्टी ने तंज कसा है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावााला ने कहा कि एक असफल रॉकेट को बार-बार लॉन्च करने से नासा के वैज्ञानिक भी हैरान हैं। वे कांग्रेस से संपर्क करके पूछ रहे हैं कि पार्टी इसका प्रबंधन कैसे कर रही है। 

बीजेपी प्रवक्ता पूनावाला ने कहा कि हल्ला बोल रैली 'राहुल रीलॉन्चिंग' का पांचवा सीजन है। इससे पहले चार सीजन फ्लॉप हो चुके हैं। पूनावाला इतना पर ही नहीं रुके उन्होंने ममता बनर्जी, केसीआर, अरविंद केजरीवाल और नीतीश कुमार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये सभी नेता 'मैं हूं न' मूवी की तर्ज पर काम कर रहे हैं। इन नेताओं की हालत एक अनार पांच बीमार जैसी हो गई है। 

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

वहीं दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की हल्ला बोल रैली से पहले राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया, 'राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त प्रजा महंगाई से त्रस्त। आज, लोगों को जरूरत का सामान खरीदने से पहले भी दस बार सोचना पड़ रहा है। इन तकलीफों के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं। हम महंगाई के खिलाफ आवाजें जोड़ते जाएंगे, राजा को सुनना ही पड़ेगा।"

एक लाख लोगों के मौजूद रहने की उम्मीद

कांग्रेस वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि  ‘कांग्रेस पिछले कई सालों से महंगाई के खिलाफ विशाल प्रदर्शन करती आ रही है। दिसंबर 2021 में रैली का आयोजन हुआ। 5 अगस्त 2022 को महंगाई के खिलाफ विजय चौक पर रैली की और गिरफ्तार कर हमें किंग्सवे कैंम्प जाना पड़ा था। करीब एक लाख लोग रैली में उपस्थित होंगे। देशभर से कार्यकर्ता और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि हम वो पार्टी हैं जो महंगाई के खिलाफ लड़ रहे हैं और लगातार प्रदर्शन लड़ रहे हैं। हमारा प्रदर्शन हर जगह हो रहा है। ब्लॉक लेवल, डिस्ट्रीट और पेट्रोल पंप तक पर प्रदर्शन किया।‘ कांग्रेस नेता ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग हल्लाबोल रैली के लिए आसपास के सभी राज्यों से दिल्ली पहुंच रहे हैं। कार्यकर्ताओं को दिल्ली में रुकने की व्यवस्था भी दिल्ली कांग्रेस ने की है।

रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कांग्रेस की आज होने वाली रैली को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यातायात परामर्श जारी किया है। इसमें रविवार को सड़क बंद होने के बारे में यात्रियों को सूचना दी गई है। पुलिस ने इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत