1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राज्यसभा उप-चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की लिस्ट, देखें 9 प्रत्याशियों के नाम

राज्यसभा उप-चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की लिस्ट, देखें 9 प्रत्याशियों के नाम

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 20, 2024 06:37 pm IST,  Updated : Aug 20, 2024 09:33 pm IST

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा उप-चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने कुल 8 राज्यों से 9 उम्मीदवारों की घोषणा की है। आइए जानते हैं किन्हें मिला है टिकट।

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की लिस्ट जारी। - India TV Hindi
राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की लिस्ट जारी। Image Source : PTI

संसद के उच्च सदन राज्यसभा की खाली सीटों के लिए उप-चुनाव का आयोजन जल्द ही होने वाला है। सभी दलों ने इस उपचुनाव के लिए अपनी तैयारियों को शुरू भी कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों से कुल 9 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। आइए जानते हैं कि किन नेताओं को मिला है भाजपा से राज्यसभा का टिकट। 

मध्य प्रदेश से जॉर्ज कुरियन का नाम

भाजपा ने मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन को उम्मीदवार बनाया है। राज्यसभा की ये सीट ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई थी। आपको बता दें कि जॉर्ज कुरियन मोदी कैबिनेट में पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी विभाग के राज्य मंत्री हैं।

  • असम- मिशन रंजन दास
  • असम- रामेश्वर तेली
  • बिहार- मनन कुमार मिश्र
  • हरियाणा- किरण चौधरी
  • मध्य प्रेदेश- जॉर्ज कुरियन
  • महाराष्ट्र- धैयशील पाटिल
  • ओडिशा- ममता मोहंता
  • राजस्थान- रवनीत सिंह बिट्टू
  • त्रिपुरा- राजीब भट्टाचार्जी

रवनीत सिंह बिट्टू को राजस्थान से टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए जारी की गई लिस्ट में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का नाम भी शामिल किया है। बिट्टू को भाजपा ने राजस्थान से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। वह पंजाब के लुधियाना जिले के मूल निवासी हैं। वर्तमान में मोदी सरकार में केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री का पद संभाल रहे हैं। 

कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू?

रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। बिट्टू कांग्रेस के टिकट पर 2009 में आनंदपुर साहिब से, 2014 और 2019 में लुधियाना से लोकसभा चुनाव जीते थे। हालांकि, 2024 में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया और लुधियाना से लोकसभा चुनाव लड़ा। लेकिन वह चुनाव में हार गए। इसके बावजूद पीएम मोदी ने बिट्टू को अपने मंत्रीमंडल में जगह दी थी। 

ये भी पढ़ें- चंपई सोरेन की नाराजगी से कांग्रेस अलर्ट, भाजपा खामोश, झारखंड की सियासत में आगे क्या

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को हुआ कोरोना, बोले- फिलहाल किसी से मिल नहीं पाऊंगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत