1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पुडुचेरी के लिए BJP ने किया 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

पुडुचेरी के लिए BJP ने किया 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 21, 2026 01:25 pm IST,  Updated : Mar 21, 2026 01:55 pm IST

Puducherry Assembly Elections 2026 के लिए BJP ने अपने 9 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पुडुचेरी के गृहमंत्री A. Namassivayam को मन्नादिपेट विधानसभा सीट से टिकट दिया है। इस आर्टिकल में पूरी लिस्ट देखें।

पुडुचेरी विधानसभा...- India TV Hindi
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने अपनी लिस्ट जारी कर दी है। Image Source : PTI (प्रतीकात्मक फोटो)

Bharatiya Janata Party ने Puducherry विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट रिलीज कर दी है। BJP ने पुडुचेरी की 9 सीटों पर कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए हैं, जिससे चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। BJP की Central Election Committee की मीटिंग बीते 18 मार्च 2026 को हुई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष Nitin Nabin ने की। इस मीटिंग में PM Modi, केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah समेत कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

मन्नादिपेट से प्रत्याशी होंगे पुडुचेरी के गृहमंत्री

BJP की तरफ से रिलीज की गई सूची के मुताबिक, पुडुचेरी के गृहमंत्री A. Namassivayam को मन्नादिपेट विधानसभा सीट से सियासी मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा, ऊसुदु (एससी) सीट से ई. थीप्पैनथन, राजभवन से वी.पी. रामालिंगम, कालापेट से पी.एम.एल. कल्याणसुंदरम, मुदलियारपेट से ए. जॉनकुमार, तिरुनल्लार से जी.एन.एस. राजशेखरन, मनावेली से एंबलम आर. सेल्वम, माहे सीट से ए. दिनेशन और नेरावी टी.आर. पट्टिनम से टीकेएसएम मीनाक्षीसुंदरम को टिकट दिया गया है।

विधानसभा सीट उम्मीदवार का नाम
मन्नादिपेट ए. नमस्सिवयम
ऊसुदु (एससी) ई. थीप्पैनथन
राजभवन वी.पी. रामालिंगम
कालापेट पी.एम.एल. कल्याणसुंदरम
मुदलियारपेट ए. जॉनकुमार
तिरुनल्लार जी.एन.एस. राजशेखरन
मनावेली एंबलम आर. सेल्वम
माहे ए. दिनेशन
नेरावी टी.आर. पट्टिनम टीकेएसएम मीनाक्षीसुंदरम

चुनावी तैयारियों को BJP ने दी धार

पार्टी के उम्मीदवारों की इस लिस्ट से साफ है कि बीजेपी ने लोकल नेताओं पर विश्वास जताते हुए संतुलित उम्मीदवारों का चुनाव किया है। उम्मीदवारों के नामों के ऐलान से BJP ने अपनी स्ट्रैटेजी को स्पष्ट कर दिया है। अब सभी की नजरें दूसरे दलों की लिस्ट पर टिकी हुई हैं, क्योंकि पुडुचेरी में इस बार मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। बीजेपी ने यह लिस्ट जारी करने के साथ ही अपनी चुनावी तैयारियों को धार दे दी है। आने वाले दिनों में यहां चुनाव प्रचार और तेज होने वाला है। पुडुचेरी में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और 4 मई को वोटों की गिनती की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत