1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP ने शेयर किया ISRO के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन का VIDEO, कांग्रेस के शासन को लेकर सामने आईं चौंकाने वाली बातें

BJP ने शेयर किया ISRO के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन का VIDEO, कांग्रेस के शासन को लेकर सामने आईं चौंकाने वाली बातें

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Aug 27, 2023 09:06 pm IST,  Updated : Aug 27, 2023 09:12 pm IST

बीजेपी ने इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नारायणन कांग्रेस शासन के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। इसमें वह बता रहे हैं कि कांग्रेस शासन में इसरो के लिए सुविधाओं का अभाव था।

Nambi Narayanan- India TV Hindi
नंबी नारायणन Image Source : BJP/TWITTER

नई दिल्ली: बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन का एक वीडियो शेयर करके कांग्रेस की पूर्व सरकार को घेरा है। बीजेपी ने ट्वीट कर कहा, 'इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन को सुनें। यह कांग्रेस शासन पर एक गंभीर आरोप है, जिसकी प्राथमिकताएं अलग थीं और उन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान को कभी भी प्राथमिकता नहीं दी, धन आवंटित नहीं किया। इसरो के पास अनुसंधान कार्य के लिए कोई जीप या कार नहीं थी। उनके पास सिर्फ एक बस थी, जो शिफ्टों में चलती थी। तब से अब तक...जब प्रधानमंत्री मोदी ने बजट में वृद्धि सुनिश्चित की है और हमारे वैज्ञानिकों के साथ खड़े हैं, उनकी सफलताओं और विफलताओं में, भारत के अंतरिक्ष मिशन ने एक लंबा सफर तय किया है।'

बीजेपी ने ट्वीट कर कहा, 'जाने-माने इसरो वैज्ञानिक का कहना है कि वह विपक्ष के इस सवाल पर हैरान हैं कि पीएम मोदी इसरो में क्यों गए और उन्हें सम्मान क्यों मिला। हर जगह इसरो अध्यक्ष श्री एस सोमनाथ को उचित सम्मान मिला। सिर्फ इसलिए कि आप पीएम को पसंद नहीं करते, आप उन्हें बदनाम नहीं कर सकते। राष्ट्रीय परियोजना का श्रेय और किसे दिया जाना चाहिए? सिर्फ इसलिए कि विपक्ष उन्हें पसंद नहीं करता, वे उन्हें उनके पद से नहीं हटा सकते।'

इसरो ने चंद्रयान-3 मिशन में पाई सफलता 

गौरतलब है कि हालही में इसरो ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सुरक्षित लैंडिंग की। जिस जगह लैंडिंग हुई, उसका नाम शिवशक्ति रखा गया है। ये लैंडिंग 23 अगस्त को हुई थी, जिसके बाद से पूरा देश उत्साहित हैं। इसरो की इस सफलता के बाद इसरो के पूर्व वैज्ञानिक का पुरानी सरकार की आलोचना करना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: 

तेलंगाना: परिवारवादी राजनीति को लेकर अमित शाह ने बोला हमला, कहा- 4जी, 3जी और 2जी पार्टी हैं कांग्रेस, AIMIM और BRS

'BJP ने शुरू की नफरत की राजनीति', महाराष्ट्र के अहमदनगर में घटी घटना पर बोले नाना पटोले

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत